CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chain Snatching Case : मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय महिला से सोने की चेन झपटी, मां-बेटे गिरफ्तार

Chain Snatching Case : मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय महिला से सोने की चेन झपटी, मां-बेटे गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share
Chain Snatching Case : मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय महिला से सोने की चेन झपटी, मां-बेटे गिरफ्तार
Chain Snatching Case : मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय महिला से सोने की चेन झपटी, मां-बेटे गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : भिलाई नगर के सेक्टर-1 में मॉर्निंग वॉक कर रही 70 वर्षीय महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन झपटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चेन स्नेचिंग (Chain Snatching Case) की वारदात में पुलिस ने मां-बेटे को हिरासत में लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर झपटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद करने की कार्रवाई की जा रही है।

Contents
  • फूल तोड़ने का बहाना बनाकर महिला के गले से झपटी चेन
  • मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
  • तकनीकी साक्ष्यों से मां-बेटे तक पहुंची पुलिस
  • अन्य वारदातों की भी होगी जांच

यह भी पढ़ें : स्कूल में कीचड़ से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर घिरी सरकार, BEO समेत 3 अफसरों को नोटिस

फूल तोड़ने का बहाना बनाकर महिला के गले से झपटी चेन

भिलाई भट्ठी पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई की सुबह करीब सवा 6 बजे सेक्टर-1 सड़क नंबर-2 में श्रीमती उमा देवी मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार एक महिला और पुरुष वहां पहुंचे। आरोप है कि महिला ने उमा देवी से फूल तोड़ने को लेकर बातचीत शुरू की। इसी दौरान मौका पाकर उसने अचानक बुजुर्ग महिला के गले पर झपट्टा मारकर करीब 20 ग्राम वजनी सोने की चेन छीन ली और अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गई। झपटी गई सोने की चेन की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : Kushal Tandon : कुशाल टंडन ने जैद दरबार को किया किस, गौहर खान का रिएक्शन हुआ वायरल, बोलीं देखकर मजा आ गया

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। बुजुर्ग महिला से हुई इस वारदात को लेकर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध क्रमांक 97/2026 के तहत धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें : Kawardha Hostel Student Death : छात्रावास में छात्रा की मौत से हड़कंप, हटाई गई अधीक्षिका

तकनीकी साक्ष्यों से मां-बेटे तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान मिले सुरागों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जी. गौतम (20) पिता ईश्वर निवासी कैंप-1 शांतिपारा और उसकी मां जे. पार्वती (48) पति ईश्वर निवासी कैंप-1 शांतिपारा, थाना छावनी, जिला दुर्ग को पुलिस अभिरक्षा में लिया। प्रारंभिक जांच में दोनों के मां-बेटे होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें : PM Modi Andhra Pradesh : पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को 17,900 करोड़ की सौगात दी, भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

अन्य वारदातों की भी होगी जांच

पुलिस आरोपियों के कब्जे से झपटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल बाइक की बरामदगी का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मां-बेटे ने इससे पहले भी इस तरह की अन्य झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : CM Helpline 1076 : शिकायत के बाद बनी अधूरी पुलिया, ग्रामीणों को मिला सुरक्षित आवागमन का रास्ता

 

 

 

 

Naxalite Surrender Appeal : नक्सली सरेंडर करने तैयार, तीन राज्यों के CM के नाम पत्र जारी, पढ़ें क्या लिखा
Minor Rape Accused Arrested : पुलिस की फुर्ती, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
Encroachment Removal Action : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान डेयरी संचालक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
Ghaziabad Case : परिचित व्यक्ति ने बहाने से बुला कर कब्रिस्तान में नाबालिग के साथ किया Gang रेप
Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Marigold Farming
Marigold Farming : धान छोड़ गेंदा की खेती से बदली किस्मत, गरियाबंद के किसान ने कमाए 2 लाख रुपये, अब दूसरे भी ले रहे प्रेरणा

गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम कसेकेरा…

Headmaster Misconduct Case : जांजगीर के स्कूल में प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप, FIR के बाद निलंबित
Headmaster Misconduct Case : जांजगीर के स्कूल में प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप, FIR के बाद निलंबित

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत…

Surajpur Pond Accident : खेलते-खेलते तालाब में उतरे दो बच्चे, डूबने से दर्दनाक मौत
Surajpur Pond Accident : खेलते-खेलते तालाब में उतरे दो बच्चे, डूबने से दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को एक…

Takhaptur CMO Car Accident : तखतपुर सीएमओ की कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत
Takhaptur CMO Car Accident : तखतपुर सीएमओ की कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत

बिलासपुर जिले के मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास शनिवार…

Gariaband Bridge Collapse
Gariaband Bridge Collapse : गरियाबंद में तेज बहाव के आगे ढहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित

  लगातार हो रही भारी बारिश के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?