CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Higher Education : नगरी कॉलेज को मिली 50 लाख की नई सौगात, अतिरिक्त कक्ष भवन का हुआ लोकार्पण, उच्च शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती

Higher Education : नगरी कॉलेज को मिली 50 लाख की नई सौगात, अतिरिक्त कक्ष भवन का हुआ लोकार्पण, उच्च शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share
Higher Education
Higher Education

सीजी भास्कर, 1 अगस्त :  धमतरी जिले के नगरी स्थित शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात (Higher Education) मिली है। प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने करीब 50 लाख रुपये की लागत से बने अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।

Contents
  • टंक राम वर्मा बोले, शिक्षा से तैयार होगा मजबूत भविष्य Higher Education
  • विद्यार्थियों से अनुशासन और नवाचार अपनाने की अपील
  • पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कॉलेज की वार्षिक साहित्यिक एवं शैक्षणिक पुस्तिका ‘श्रेष्ठांश’ का भी विमोचन किया।

यह भी पढ़ें : Leopard Attack : तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीणों से मिलने अस्पताल पहुंचीं डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, बेहतर इलाज और सहायता दिलाने का दिया भरोसा

Higher Education
Higher Education

टंक राम वर्मा बोले, शिक्षा से तैयार होगा मजबूत भविष्य Higher Education

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि बेहतर अधोसंरचना, आधुनिक संसाधन और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। नया अतिरिक्त कक्ष भवन अध्ययन, सेमिनार और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में मददगार साबित होगा।

विद्यार्थियों से अनुशासन और नवाचार अपनाने की अपील

मंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के छात्र ही भविष्य के जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और नवाचार की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और निरंतर प्रयास से ही लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Raigarh Sex Racket : रायगढ़ में दो जगह चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

Higher Education
Higher Education

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान मंत्री टंक राम वर्मा ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण (Higher Education) किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है और यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकता है।

यह भी पढ़ें :Jewellery Mortgage Fraud Case : भिलाई में गिरवी के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार 

जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष महेश गोटा, पूर्व विधायक पिंकी ध्रुव, श्रवण मरकाम, प्रकाश बैस सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा अधिकारी, प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल (Higher Education) हुए।

खबरें और भी हैं : AC Mechanic Theft Case : एसी मैकेनिक ने घर से चुराए डेढ़ लाख के जेवर, चोरी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार

रिपोर्टर : रिजवान मेमन

‘अब इस दुनिया में दूसरा धर्मेंद्र नहीं आएगा…’, शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने कहा – Dharmendra Legacy हमेशा जिंदा रहेगी
CM Sai Tribute to Madan Mohan Malviya: महामना की जयंती पर शिक्षा और राष्ट्रबोध का स्मरण
PM Janman Yojana Success Story : कच्चे घास फूस की झोपडिय़ां अब पक्के मकानों की कालोनी में हुई तब्दील
Dhamtari New SP : IPS भावना पांडेय ने संभाली एसपी की कमान
CG News: खराब सर्जरी किट मामले में मंत्री श्याम बिहारी का बड़ा बयान, बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे भ्रष्टाचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Road Video
Mungeli Road Video : बदहाल सड़क के गड्ढे में बैठकर युवक ने किया स्नान, अनोखे विरोध का वीडियो वायरल, व्यवस्था पर उठे सवाल

मुंगेली जिले में जर्जर सड़क से परेशान लोगों…

Gariaband School Video
Gariaband School Video : स्कूल कार्यालय में कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर उठे सवाल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

गरियाबंद जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने…

Kulgam Terror Attack
Kulgam Terror Attack : कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख की सहायता, सीएम साय की बड़ी घोषणा

कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के…

Takhatpur Road Accident
Takhatpur Road Accident : जन्मदिन पार्टी से लौट रही ‘सीएमओ’ लिखी कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चालक फरार

मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास देर रात हुए भीषण…

Marigold Farming
Marigold Farming : धान छोड़ गेंदा की खेती से बदली किस्मत, गरियाबंद के किसान ने कमाए 2 लाख रुपये, अब दूसरे भी ले रहे प्रेरणा

गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम कसेकेरा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?