सीजी भास्कर, 2 अगस्त : रायपुर रेंज (Raipur Range Meeting) में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अमरेश मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और राजपत्रित अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान लंबित मामलों, साइबर अपराध, वित्तीय अनुसंधान, संसाधन प्रबंधन और ट्रैफिक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश
आईजी अमरेश मिश्रा (Raipur Range Meeting) ने एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपराधों, ब्लाइंड मर्डर, चिटफंड और अन्य गंभीर मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विवेचना, गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन और न्यायालयीन कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया। बैठक में नए आपराधिक कानूनों (BNS) का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने और गंभीर मामलों में गुणवत्तापूर्ण जांच करने के भी निर्देश दिए गए।
वित्तीय जांच और साइबर अपराध पर विशेष फोकस
समीक्षा बैठक (Raipur Range Meeting) के साथ पुलिस अधीक्षकों और राजपत्रित अधिकारियों के लिए वित्तीय अनुसंधान एवं संसाधन प्रबंधन पर कार्यशाला भी आयोजित की गई। इस दौरान मनी ट्रेल, बैंकिंग लेनदेन, डिजिटल ट्रांजेक्शन, अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। एनडीपीएस और अन्य गंभीर मामलों में अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क तक पहुंचकर अवैध संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई तेज करने पर भी जोर दिया गया।
यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2026 : भारत की बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन
ट्रैफिक और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर जोर
आईजी ने पुलिस बल, वाहनों और तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने डेटा आधारित ट्रैफिक प्रबंधन, सीसीटीवी नेटवर्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीकों के अधिक उपयोग पर बल दिया। साथ ही साइबर अपराधों की जांच में रेंज साइबर थाना के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा तकनीकी दक्षता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
यह भी पढ़ें : Betting Action Durg Police : 7 महीने में जुआ-सट्टे पर दुर्ग पुलिस का बड़ा शिकंजा, 477 गिरफ्तार, 40 लाख कैश जब्त
जब्त वाहनों की समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
बैठक में गोवंश तस्करी, अवैध शराब और नारकोटिक्स मामलों में जब्त वाहनों की समयबद्ध राजसात कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। आईजी ने अधिकारियों से अनुशासन, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Coal Depot Protest : ग्रामीणों का हल्ला बोल, भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी



