CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PNG Gas Pipeline : घर-घर पहुंचेगी पाइपलाइन गैस, सिलेंडर के झंझट से मिलेगी राहत

PNG Gas Pipeline : घर-घर पहुंचेगी पाइपलाइन गैस, सिलेंडर के झंझट से मिलेगी राहत

By Newsdesk Admin
05/08/2026
Share
PNG Gas Pipeline : घर-घर पहुंचेगी पाइपलाइन गैस, सिलेंडर के झंझट से मिलेगी राहत
PNG Gas Pipeline

सीजी भास्कर, 5 अगस्त : बलौदाबाजार-भाटापारा (PNG Gas Pipeline) जिले के लोगों को जल्द ही एलपीजी सिलेंडर के झंझट से राहत मिलने वाली है। ‘सिटी गैस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट’ के तहत जिले में पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। परियोजना पूरी होने के बाद महानगरों की तर्ज पर घर-घर पीएनजी (PNG) रसोई गैस की आपूर्ति की जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित, निर्बाध और किफायती गैस सुविधा मिल सकेगी।

Contents
  •  तेजी से काम पूरा करने के निर्देश
  • रायपुर से सिमगा तक पहुंचा पाइपलाइन का काम
  • सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल होगी सुविधा

यह भी पढ़ें :   Chhattisgarh Rain Update : छत्तीसगढ़ में सामान्य रहा मानसून, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

 तेजी से काम पूरा करने के निर्देश

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिला कार्यालय में एचसीजी रायपुर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें : POCSO Court : नाबालिग से दरिंदगी पर अदालत का कड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की कठोर कैद

उन्होंने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी पाइपलाइन बिछाने के लिए लोक निर्माण विभाग, पंचायत या अन्य विभागों से एनओसी की आवश्यकता हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल जारी किया जाए ताकि परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो।

यह भी पढ़ें : Gaudham Yojana : छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित मवेशियों को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

रायपुर से सिमगा तक पहुंचा पाइपलाइन का काम

एचसीजी (PNG Gas Pipeline) के प्रतिनिधियों ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य रायपुर से शुरू होकर सिमगा तक पहुंच चुका है। वर्तमान में विकासखंड सिमगा के ग्राम केसदा में निर्माण कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें : Dhamtari Police : अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, दो तस्कर गिरफ्तार, शराब और नकदी जब्त

उन्होंने बताया कि पाइपलाइन (PNG Gas Pipeline) के आसपास स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्कूलों, अस्पतालों और शहरों को सबसे पहले पीएनजी कनेक्शन दिया जाएगा। पाइपलाइन घरों के सामने से गुजरेगी और बीच-बीच में कनेक्शन बॉक्स लगाए जाएंगे, जहां से सीधे रसोई तक गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Container Accident : कंटेनर के नीचे फंसी स्कूली छात्रा, पुलिस की तत्परता से बची जान

सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल होगी सुविधा

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार पीएनजी गैस पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें विस्फोट का खतरा बेहद कम होता है। उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग के आधार पर बिल का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Stunt Video : चलती कार में स्टंट पर हाई कोर्ट सख्त, SSP से मांगा हलफनामा

इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को सिलेंडर बुकिंग और रिफिलिंग की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। साथ ही यह व्यवस्था पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा के लिहाज से भी अधिक प्रभावी मानी जा रही है। प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर मुख्य पाइपलाइन नेटवर्क और घरेलू कनेक्शन (PNG Gas Pipeline) का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Illegal Teak Wood Seized : घर में छिपाकर रखी थी सागौन की लकड़ी, 15 चिरान और 2 पलंग-पाट जब्त

 

 

 

Lawyer Murder : महिला वकील हत्याकांड में बड़ा खुलासा, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
Raigarh Opium Farming Case 2026: 17 दिनों में पांचवां खुलासा, खेतों में फिर उगती मिली अवैध अफीम की फसल
A young man who came to save his brother was murdered : चापड़ से गला काटा
Karahi firing incident revealed : पैसों की रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश, 3 आरोपी गिरफ्तार
RTE Fee Refund Case: आरटीई छात्र से फीस लेने पर बाल आयोग सख्त, स्कूल को 16 हजार लौटाने का आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?