CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SIMS Cancer Surgery : 78 वर्षीय महिला का दुर्लभ कैंसर ऑपरेशन सफल, अंडाशय से निकला एक किलो का ट्यूमर

SIMS Cancer Surgery : 78 वर्षीय महिला का दुर्लभ कैंसर ऑपरेशन सफल, अंडाशय से निकला एक किलो का ट्यूमर

By Newsdesk Admin
07/08/2026
Share
SIMS Cancer Surgery : 78 वर्षीय महिला का दुर्लभ कैंसर ऑपरेशन सफल, अंडाशय से निकला एक किलो का ट्यूमर
SIMS Cancer Surgery : 78 वर्षीय महिला का दुर्लभ कैंसर ऑपरेशन सफल, अंडाशय से निकला एक किलो का ट्यूमर

सीजी भास्कर, 07 अगस्त। बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 78 वर्षीय महिला के अंडाशय में बने दुर्लभ कैंसरयुक्त ट्यूमर की सफल सर्जरी (SIMS Cancer Surgery) कर डॉक्टरों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार इस तरह की जटिल कैंसर सर्जरी की गई, जिसमें करीब एक किलोग्राम वजनी ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला गया। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में तेजी से स्वस्थ हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : Train Fire Alert : चलती एक्सप्रेस के दो कोचों से उठा धुआं,  टला बड़ा हादसा

जटिल सर्जरी से हटाया गया  ट्यूमर

दर्रीघाट निवासी महिला कई महीनों से पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द से परेशान थीं। परिजनों ने पहले निजी अस्पताल में इलाज कराया, जहां ऑपरेशन के लिए दो से तीन लाख रुपये का खर्च बताया गया। इसके बाद उन्हें सिम्स लाया गया।

जांच में पता चला कि महिला के बाएं अंडाशय में 15×12×10 सेंटीमीटर आकार का करीब एक किलोग्राम वजनी कैंसरयुक्त ट्यूमर था, जो आसपास के महत्वपूर्ण अंगों पर दबाव बना रहा था। डॉक्टरों ने कैंसर स्टेजिंग सर्जरी के साथ ट्यूमर हटाने, गर्भाशय और दोनों अंडाशय निकालने, बाईं मूत्रवाहिनी की मरम्मत तथा उसमें डबल-जे स्टेंट लगाने जैसी जटिल प्रक्रियाएं एक साथ सफलतापूर्वक पूरी कीं।

यह भी पढ़ें : Mobile Tower Cable Theft : दिनदहाड़े केबल काट रहे थे दो युवक, लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन

इस जटिल ऑपरेशन का नेतृत्व गायनेकोलॉजिकल सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. संगीता रमन जोगी ने किया। जनरल सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग की विशेषज्ञ टीम ने भी पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने बताया कि इतने बड़े अंडाशय के ट्यूमर की सर्जरी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव और मूत्रवाहिनी, मूत्राशय तथा आंत जैसे अंगों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। बेहतर योजना, आधुनिक तकनीक और टीम वर्क के कारण ऑपरेशन सफल रहा।

यह भी पढ़ें : Indian Ambassador to Iran : ईरान में भारत के नए राजदूत होंगे विश्वेश नेगी

आयुष्मान योजना के तहत मिला मुफ्त इलाज

 

सिम्स प्रशासन के अनुसार मरीज का पूरा इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क किया गया। अस्पताल में अब आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से जटिल एवं दुर्लभ कैंसर मामलों का भी सफल उपचार किया जा रहा है। इस सफल सर्जरी को सिम्स की बड़ी चिकित्सकीय उपलब्धि माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Bhilai Triple Murder Case : हाईकोर्ट ने फांसी की सजा बदली, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा दोषी

Teejan Bai Health Update : तीजन बाई के निधन की खबर निकली कोरी अफवाह, पूरी तरह स्वस्थ हैं पद्मविभूषण गायिका!
Advanced Cardiac Treatment : छत्तीसगढ़ जटिल हृदय उपचारों में बना देश का अग्रणी राज्य
Rainy Season Food Safety : बरसात में बढ़ा संक्रमण का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने खानपान और इम्युनिटी को लेकर जारी की गाइडलाइन
“एक थैला-एक थाली” महाअभियान में विधायक रिकेश सेन ने दान की 1000 थाली, महाकुंभ को हरित कुंभ बनाने संघ के अभियान से जुड़े, नौ माह के रूद्रांश के उपचार का उठाएंगे पूरा खर्च
Fake Hindustan Unilever products busted : हिंदुस्तान यूनिलीवर के नकली उत्पादों का भंडाफोड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?