CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

By Newsdesk Admin
07/08/2026
Share
Road Accident
Road Accident

सीजी भास्कर, 07 अगस्त। राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां (Road Accident) छीन लीं। तेज रफ्तार बस और इनोवा क्रिस्टा की आमने सामने हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया।

Contents
  • राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण हादसा Road Accident
  • पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान
  • इलाज के दौरान महिला की मौत Road Accident
  • चार घायलों की हालत गंभीर
  • हादसे के कारणों की जांच शुरू

सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Road Accident

यह भी पढ़ें : Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण हादसा Road Accident

यह दुर्घटना अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर जजगा स्थित राजवाड़े ढाबा के सामने हुई। तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा और पापुलर बस की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने के बावजूद कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और पीछे बैठे कुछ यात्री वाहन में ही फंस गए।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान

हादसे की जानकारी मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। रायपुर से लौट रहे लखनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ अपनी गाड़ी और एंबुलेंस की मदद से घायलों को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : Raipur Crime Drug Abuse : पुलिस की कार्रवाई के बाद भी क्यों नहीं थम रहा नशा और सट्टे का कारोबार, लोगों ने उठाए बड़े सवाल

इलाज के दौरान महिला की मौत Road Accident

अस्पताल में उपचार के दौरान 52 वर्षीय दिलीप कुमारी तिग्गा की मौत हो गई। वहीं सात अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

चार घायलों की हालत गंभीर

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार आईसीयू में चल रहा है। वहीं तीन अन्य घायल खतरे से बाहर बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Bhupesh Baghel Election Petition : सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई

हादसे के कारणों की जांच शुरू

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर (Road Accident) दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की एक संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

खबरें और भी हैं : Smart Meter : लालटेन लेकर सड़क पर उतरी यूथ कांग्रेस, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Chhattisgarh Budget Session: सदन में वित्तीय स्वीकृति पर आमने-सामने सरकार–विपक्ष, जवाबों से भड़का वॉकआउट
E-Office System  : ई-ऑफिस की एंट्री से खत्म होगी फाइलों की सुस्ती! अब हर आदेश होगा डिजिटल, सरकार ने कसा शिकंजा
शहर के कृष्णा पब्लिक स्कूल में बच्चों को 3 दिन की छुट्टी देकर कैंपस में शादी समारोह के आयोजन का मामला गरमाया, वीर विद्यार्थी परिषद की शिकायत बाद DEO करेंगे जांच, DPI को देंगे रिपोर्ट
Mahadev Satta Scam : महादेव सट्टा केस में दो IPS अफसरों से CBI ने की पूछताछ, आधा दर्जन अधिकारियों-कर्मचारियों को समन
BJP विधायक चिंतामणि का दो टूक जवाब: ‘माफी मांगना मेरा स्वभाव नहीं’, सिंहस्थ भूमि अधिग्रहण मामले पर उठाए थे सवाल..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

Raipur Crime Drug Abuse
Raipur Crime Drug Abuse : पुलिस की कार्रवाई के बाद भी क्यों नहीं थम रहा नशा और सट्टे का कारोबार, लोगों ने उठाए बड़े सवाल

राजधानी में नशे और सट्टे के अवैध कारोबार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?