CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahtari Vandan Yojana : आज महिलाओं के खातों में पहुंचेगी सहायता राशि, दोपहर में जारी होगी नई किस्त

Mahtari Vandan Yojana : आज महिलाओं के खातों में पहुंचेगी सहायता राशि, दोपहर में जारी होगी नई किस्त

By Newsdesk Admin
07/08/2026
Share
Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana

सीजी भास्कर, 07 अगस्त : प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए शुक्रवार का दिन राहत और खुशखबरी (Mahtari Vandan Yojana) लेकर आया है। हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता का इंतजार कर रहीं पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में आज नई किस्त की राशि भेजी जाएगी। इसे लेकर महिलाओं के बीच उत्साह का माहौल है और सभी की नजरें दोपहर में होने वाले कार्यक्रम पर टिकी हैं।

Contents
  • जारी होगी महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त Mahtari Vandan Yojana
  • राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर होगा राज्य स्तरीय समारोह
  • मेधावी विद्यार्थियों और बुनकरों को मिलेगा लाभ
  • आवास सहायता और नई सौगातें

राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास से आयोजित कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 1:30 बजे योजना की नई किस्त जारी करेंगे। सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस योजना से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लगातार मजबूती मिल रही है।

Mahtari Vandan Yojana

यह भी पढ़ें : Online Fraud  : बैंक में गिरवी सोना सस्ते में दिलाने का झांसा, 90 लाख की ठगी में महिला समेत तीन गिरफ्तार

जारी होगी महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त Mahtari Vandan Yojana

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पात्र महिलाओं के खातों में सहायता राशि भेजी जाएगी। योजना के तहत हर महीने आर्थिक सहायता देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर होगा राज्य स्तरीय समारोह

इसी दिन राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री कोशल फेब ब्रांड और बिलासा लोगो का शुभारंभ करेंगे। साथ ही इन्वेंटरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर, बुनकर डायरेक्टरी और टाई डाई विषय पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : BJP : मध्यप्रदेश और बिहार के उपचुनाव के नतीजों के बाद क्यों तेज हुई सियासी बयानबाजी

मेधावी विद्यार्थियों और बुनकरों को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम में 935 मेधावी विद्यार्थियों को 81.83 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान (Mahtari Vandan Yojana) की जाएगी। इसके अलावा 17 वरिष्ठ बुनकरों को सम्मान राशि और 8 उत्कृष्ट बुनकरों को एक एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

आवास सहायता और नई सौगातें

राज्य सरकार 49 बुनकरों को आवास निर्माण के लिए 1.22 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि उपलब्ध (Mahtari Vandan Yojana) कराएगी। वहीं 5 बुनकर समितियों को भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपये की स्वीकृति दी जाएगी। इसके अलावा 85 बुनकरों को उन्नत उपकरण, रेशम कृषकों को आर्थिक सहायता, हस्तशिल्पियों को टूल किट तथा जशपुर जिले के गोरिया गांव में ग्लेजिंग यूनिट की स्थापना के लिए 2.86 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की जाएगी।

सरकार का मानना है कि इन पहलों से प्रदेश के हथकरघा, हस्तशिल्प और रेशम उद्योग को नई गति मिलेगी और इससे जुड़े कारीगरों तथा बुनकरों को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

खबरें और भी हैं : Middle East Tension  : यमन और सऊदी पर हूती का बड़ा हमला, 58 सैनिकों की मौत, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा

IPL 2026 Today Match : आज KKR का CSK से मुकाबला, देखें रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग-11
Vaishali Nagar Breaking : अब ट्रेनिंग प्राप्त स्ट्रीट वेंडर्स ही कर सकेंगे व्यवसाय, FSSAI सर्टिफिकेट वालों को गुमटी दुकान आबंटन में देंगे प्राथमिकता-रिकेश सेन
Governor Sensitivity : राज्यपाल रमेन डेका बोले- जनता के साथ पुलिस संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करें
Tum Bin Jiya Jaaye Kaise….🟣 पति के शव पर सिर रख रो रही पत्नी की भी थम गई सांसें 🟤 एक ही घर से निकली दोनों की अर्थी
बिलासपुर में सूने मकानों में घुसे चोर:चार-धाम की यात्रा पर है परिवार, दो घरों से चार नकाबपोश चोरों ने लाखों का सामान किया पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?