CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Health Minister Shyam Bihari Jaiswal : झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा दावा, बयान के बाद सियासत भी हुई तेज

Health Minister Shyam Bihari Jaiswal : झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा दावा, बयान के बाद सियासत भी हुई तेज

By Newsdesk Admin
07/08/2026
Share
Health Minister Shyam Bihari Jaiswal
Health Minister Shyam Bihari Jaiswal

सीजी भास्कर, 07 अगस्त। प्रदेश में झोलाछाप डॉक्टरों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस (Health Minister Shyam Bihari Jaiswal) शुरू हो गई है। एक ओर मंत्री ने प्रदेश में झोलाछाप डॉक्टर नहीं होने की बात कही, तो दूसरी ओर कांग्रेस ने इस बयान पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की। बयान सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Contents
  • स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान Health Minister Shyam Bihari Jaiswal
  • कांग्रेस पर साधा निशाना
  • कांग्रेस की एकजुटता पर उठाए सवाल Health Minister Shyam Bihari Jaiswal
  • कांग्रेस विधायक का पलटवार

मंत्री के बयान के साथ ही कांग्रेस ने भी पलटवार किया और बिना डिग्री के इलाज करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इसे लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

Health Minister Shyam Bihari Jaiswal

यह भी पढ़ें : Health Minister Shyam Bihari Jaiswal : झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा दावा, बयान के बाद सियासत भी हुई तेज

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान Health Minister Shyam Bihari Jaiswal

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में कोई भी झोलाछाप डॉक्टर नहीं है। उनके अनुसार सभी लोग अपने अपने स्तर पर प्रदेश के हित में कार्य कर रहे हैं और किसी के कार्य का अपमान नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बिना लाइसेंस और नियमों के विरुद्ध काम करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी केवल नेरेटिव बनाकर राजनीति करती है। उनके अनुसार कांग्रेस के पास अपने मुद्दे नहीं हैं और वह बिजली बिल जैसे विषयों पर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : Bank of Baroda SO Recruitment : बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 पदों पर भर्ती, लाख रुपये से ज्यादा तक मिलेगी सैलरी, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

कांग्रेस की एकजुटता पर उठाए सवाल Health Minister Shyam Bihari Jaiswal

जायसवाल ने कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कभी एकजुट होकर नहीं चल सकते। उन्होंने पंजाब में भूपेश बघेल के खिलाफ लगे नारों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज भी कसा।

कांग्रेस विधायक का पलटवार

स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने प्रतिक्रिया देते (Health Minister Shyam Bihari Jaiswal) हुए कहा कि सरकार को बिना डिग्री और पर्याप्त योग्यता के इलाज करने वाले लोगों का समर्थन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है, क्योंकि इससे मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती है।

उन्होंने मांग की कि बिना वैध योग्यता और नियमों के विपरीत इलाज करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

खबरें और भी हैं : Double Murder : मां और मासूम की हत्या का खुलासा, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, पुलिस जांच में सामने आई वारदात की वजह

Petrol-Diesel Price Hike : लगातार चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता पर महंगाई की नई मार
Maternal Health Workshop : जेएलएन चिकित्सालय में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर वर्कशॉप का आयोजन
उधार रूपये वसूलने पहुंचे दो युवकों ने न्यू बसंत टॉकीज के पीछे मचाया जमकर हंगामा, हाथ मुक्का ईंट के टुकड़े से की मारपीट, FIR दर्ज
Distillery havoc : जहरीला धुआं और गंदा पानी, गांव और जंगल पर बढ़ता खतरा
छत्तीसगढ़ से भाग रहे नक्सलियों की तेलंगाना में मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर, 2 दिन पूर्व बस्तर में भी मारे गए थे 9 नक्सली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

Raipur Crime Drug Abuse
Raipur Crime Drug Abuse : पुलिस की कार्रवाई के बाद भी क्यों नहीं थम रहा नशा और सट्टे का कारोबार, लोगों ने उठाए बड़े सवाल

राजधानी में नशे और सट्टे के अवैध कारोबार…

Bhupesh Baghel Election Petition
Bhupesh Baghel Election Petition : सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधानसभा…

Smart Meter
Smart Meter : लालटेन लेकर सड़क पर उतरी यूथ कांग्रेस, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर को लेकर…

Veterinary Hospital
Veterinary Hospital : बीमार तोते को मिला नया जीवन, समय पर इलाज से बची नन्ही जान

बेजुबान जीवों के प्रति संवेदनशीलता की एक मिसाल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?