CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IAS Amit Kataria Controversy  :  स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ एक और शिकायत 

IAS Amit Kataria Controversy  :  स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ एक और शिकायत 

By Newsdesk Admin
09/08/2026
Share
IAS Amit Kataria Controversy  :  स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ एक और शिकायत 
IAS Amit Kataria Controversy  :  स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ एक और शिकायत 

सीजी भास्कर, 9 अगस्त : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव IAS अमित कटारिया(IAS Amit Kataria Controversy)  से  जुड़ा विवाद अब एक और राजनीतिक मोड़ ले चुका है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत के बाद मध्यप्रदेश की पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जयश्री बनर्जी ने भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। उन्होंने अमित कटारिया के खिलाफ सामने आए आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Politics :  AAP सांसद संजय सिंह के बयान का कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन 

लोकसभा अध्यक्ष को भेजा शिकायत पत्र

जयश्री बनर्जी ने 5 अगस्त 2026 को लोकसभा अध्यक्ष (IAS Amit Kataria Controversy)  को भेजे पत्र में कहा कि उन्हें मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवालद्वारा स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ की गई शिकायत की जानकारी मिली है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मामले में लोकसभा सचिवालय पहले ही संबंधित स्तर से तथ्यात्मक जानकारी मांग चुका है।

पूर्व सांसद ने अपने पत्र में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि आरोपों की वास्तविकता सामने आनी चाहिए और यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : Dhamtari News : प्रार्थना सभा की सूचना पर हिंदू संगठन का विरोध, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

108 एंबुलेंस टेंडर पर भी उठाए सवाल

जयश्री बनर्जी ने अमित कटारियाके स्वास्थ्य विभाग में कार्यकाल के दौरान 108 एंबुलेंस सेवा के टेंडर से जुड़े मामलों का भी उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में कथित तौर पर नियमों की अनदेखी और अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। हालांकि, टेंडर प्रक्रिया में लगाए गए इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : Bijapur Leopard :  दशपाल घाट की सड़क पर दिखा तेंदुआ, 108 एंबुलेंस के पायलट-ईएमटी ने कैमरे में किया कैद

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा मामला होने का हवाला

पूर्व सांसदने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा सीधे आम लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी है। ऐसे में यदि टेंडर प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने मांग की कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानून और नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें :  Surajpur Road Scam :  226 लाख की सड़क पहली बारिश में बही, अफसरों और ठेकेदार पर गंभीर आरोप

Contents
  • लोकसभा अध्यक्ष को भेजा शिकायत पत्र
  • 108 एंबुलेंस टेंडर पर भी उठाए सवाल
  • स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा मामला होने का हवाला
  • बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर भी संज्ञान की मांग
  • 20 मई को शुरू हुआ था विवाद

बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर भी संज्ञान की मांग

जयश्री बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष से रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराकर लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और जनप्रतिनिधियों के सम्मान को बनाए रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें :    CG High Court Salary Recovery : सहमति पत्र के बावजूद नहीं होगी वसूली, कक्षा-3 और 4 कर्मचारियों को हाई कोर्ट की बड़ी राहत

20 मई को शुरू हुआ था विवाद

अमित कटारिया (IAS Amit Kataria Controversy)  और बृजमोहन अग्रवाल के बीच विवाद की शुरुआत 20 मई 2026 को हुई थी। रायपुर सांसद ने आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य सचिव ने फोन पर उनसे कथित तौर पर कहा था कि ‘जो करना है कर लो’। सांसद का दावा था कि जनहित से जुड़े उनके कई पत्रों और स्मरण पत्रों का लंबे समय से जवाब नहीं दिया जा रहा था। इसके बाद 21 मई को बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष को शिकायत भेजी थी। उन्होंने इसे सांसद के विशेषाधिकार और केंद्र सरकार के प्रोटोकॉल से जुड़ा मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें :  IND Vs SL Practice Match : पडिक्कल के शतक से मचा तहलका, तीसरे नंबर के लिए ठोकी मजबूत दावेदारी, गुरनूर ने भी दिखाया दम

लोकसभा सचिवालय ने मांगी थी तथ्यात्मक जानकारी

बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत के बाद लोकसभा सचिवालय ने कार्मिक मंत्रालय से पूरे मामले पर तथ्यात्मक जानकारी मांगी थी। अब पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी के पत्र के बाद यह विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

यह भी पढ़ें : CG High Court Salary Recovery : सहमति पत्र के बावजूद नहीं होगी वसूली, कक्षा-3 और 4 कर्मचारियों को हाई कोर्ट की बड़ी राहत

राजनीतिक बयानबाजी भी हुई तेज

मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य सरकार पर निशाना साधा था। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण सावने कहा था कि अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना चाहिए और उनकी बातों को गंभीरता से लेना चाहिए। अब जयश्री बनर्जी की शिकायत के बाद स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया से जुड़ा यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर फिर चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें : Surajpur Wife Attack Case : पत्नी की गर्दन पर ब्लेड से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Municipal Shops : रोजगार का सपना अधूरा, करोड़ों की लागत से बनी दुकानें अब खंडहर बनने की कगार पर
Ambikapur Dog Vaccination : नगर निगम ने आवारा कुत्तों का वैक्सीनेशन किया आरंभ, नसबंदी की भी तैयारी
भिलाई में नर्सरी छात्रा को टीचर ने लगाया थप्पड़, मां पहुंची थाना, FIR दर्ज
Bhilai Professor Viral Case : कॉल रिकॉर्डिंग और फोटो वायरल करने वाला छात्र गिरफ्तार
Khallari Ropeway Accident Update 2026: महासमुंद हादसे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर पर भर्ती किसान ने तोड़ा दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला

गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट…

FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR
FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR

कवर्धा में पारिवारिक विवाद के दौरान घर में…

CG Mining Action : दुर्ग में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 खदानों के उत्खनन पट्टे निरस्त
CG Mining Action : दुर्ग में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 खदानों के उत्खनन पट्टे निरस्त

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खनिज विभाग ने…

CG Promotion News : शिक्षा विभाग में प्रमोशन पर बड़ा अपडेट, 15 तक होगी प्रक्रिया
CG Promotion News : शिक्षा विभाग में प्रमोशन पर बड़ा अपडेट, 15 तक होगी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय…

Kanker Boat Accident : कोटरी नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी सवारियों से भरी नाव, 12 लोग थे सवार
Kanker Boat Accident : कोटरी नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी सवारियों से भरी नाव, 12 लोग थे सवार

कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?