CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hareli Tihar 2026 : हरेली तिहार पर CM हाउस में दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

Hareli Tihar 2026 : हरेली तिहार पर CM हाउस में दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

By Newsdesk Admin
12/08/2026
Share
Hareli Tihar 2026
Hareli Tihar 2026

सीजी भास्कर, 12 अगस्त। छत्तीसगढ़ का प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार आज 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कृषि उपकरणों की पूजा के साथ छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। (Hareli Tihar 2026)

Contents
  • गेड़ी और पारंपरिक खेल होंगे आकर्षण : Hareli Tihar 2026
  • कृषि उपकरणों की पूजा कर मांगी जाएगी खुशहाली

मुख्यमंत्री साय हरेली के अवसर पर हल-नांगर और अन्य कृषि उपकरणों की पूजा करेंगे। इसके बाद गेड़ी चढ़ने और पारंपरिक खेलों सहित कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। संस्कृति विभाग और कृषि विभाग की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं।

यह भी पढ़ें : Hareli Festival : हरेली पर छत्तीसगढ़ में दिखा लोकजीवन का रंग, खेतों से आंगन तक गूंजा तिहार का उल्लास

Hareli Tihar 2026
Hareli Tihar 2026 : हरेली तिहार पर CM हाउस में दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

 

गेड़ी और पारंपरिक खेल होंगे आकर्षण : Hareli Tihar 2026

मुख्यमंत्री निवास परिसर को छत्तीसगढ़ी ग्रामीण परिवेश के रूप में सजाया जाएगा। यहां गेड़ी, पारंपरिक खेलों और खेती-किसानी से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन होगा। कृषि उपकरणों, पारंपरिक वस्तुओं और लोक संस्कृति से जुड़े प्रतीकों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की लोक परंपराओं और ग्रामीण जीवनशैली को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। हरेली के पारंपरिक रंग में सजे आयोजन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Vishnudev Sai Government : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कार्यभार संभाला

कृषि उपकरणों की पूजा कर मांगी जाएगी खुशहाली

हरेली पर्व का सीधा संबंध खेती-किसानी से है। इस दिन किसान अपने हल-नांगर और अन्य कृषि उपकरणों की साफ-सफाई कर उनकी पूजा करते हैं। अच्छी फसल, सुख और समृद्धि की कामना के साथ यह पर्व मनाने की परंपरा है।

सावन के दौरान हरियाली के बीच मनाया जाने वाला हरेली छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन और कृषि संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को भी प्रदेश की पारंपरिक संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Paddy Procurement Model : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल

Mega Health Camp Raipur 2025: राजधानी में स्वास्थ्य सेवा का सबसे बड़ा जनकल्याण आयोजन
Disabled Employment Support: विधायक रिकेश सेन की नई पहल… दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने की व्यवस्था…
Balod Road Accident: आमने-सामने की टक्कर में उजड़ गई दो जिंदगियां, डौंडी के पास कार-ट्रक हादसे में तीन की हालत नाजुक
बीएसपी कांट्रेक्टर हाउसिंग बोर्ड निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा का आकस्मिक निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
Bharat Trade Fair 2026 : भारत व्यापार महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?