CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज

Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज

By Newsdesk Admin
12/08/2026
Share
Airtel Recharge Plans
Airtel Recharge Plans

सीजी भास्कर, 12 अगस्त। मोबाइल फोन अब रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है और इसे चालू रखने के लिए हर महीने किया जाने वाला रिचार्ज आम लोगों के बजट का जरूरी खर्च बन गया है। ऐसे में भारती एयरटेल के ग्राहकों की जेब पर एक बार फिर असर पड़ने वाला है। कंपनी ने बिना किसी बड़े ऐलान के अपने कई लोकप्रिय और कम कीमत वाले प्रीपेड प्लान बंद कर दिए हैं। इसके चलते ग्राहकों को अपनी सिम एक्टिव रखने के लिए पहले की तुलना में करीब 5 से 16 फीसदी तक ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है। (Airtel Recharge Plans)

Contents
  • एयरटेल ने हटाए कई पुराने प्लान : Airtel Recharge Plans
  • 299 रुपये वाले प्लान की जगह अब 349 रुपये का रिचार्ज
  • क्या Jio और Vi भी बढ़ा सकते हैं कीमतें? : Airtel Recharge Plans

यह भी पढ़ें : Jio दिखाता रह गया IPL और एयरटेल ने कर दिया यहां खेल

एयरटेल ने हटाए कई पुराने प्लान : Airtel Recharge Plans

भारती एयरटेल की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से कई पुराने प्रीपेड रिचार्ज प्लान अब उपलब्ध नहीं हैं। इनमें 299 रुपये वाला प्लान भी शामिल है, जिसे आमतौर पर बेसिक रिचार्ज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। इसके अलावा 319 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये के प्लान भी कंपनी की लिस्ट से हटा दिए गए हैं।

वहीं, 859 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी गई है। करीब एक सप्ताह पहले कुछ सर्किल्स में 299 रुपये का प्लान दिखाई देना बंद हुआ था। उस समय इसे तकनीकी बदलाव माना जा रहा था, लेकिन अब साफ हो गया है कि कंपनी ने इस प्लान को बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें : Airtel International Roaming Plan : एयरटेल ने इंटरनेशनल रोमिंग पैक किया महंगा, कीमत सीधे 999 रुपए बढ़ी

Airtel Recharge Plans
Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज

299 रुपये वाले प्लान की जगह अब 349 रुपये का रिचार्ज

299 रुपये वाला प्लान बंद होने के बाद एयरटेल ग्राहकों के सामने 349 रुपये का प्लान प्रमुख विकल्प के तौर पर मौजूद है। पुराने 299 रुपये के रिचार्ज में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1GB डेटा, 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती थी।

वहीं 349 रुपये के प्लान में रोजाना 2GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को 6 महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium जैसी डिजिटल सेवाएं भी मिलती हैं। यानी ग्राहकों को पुराने प्लान की तुलना में 50 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे, बदले में डेटा की मात्रा दोगुनी हो जाएगी और कुछ अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : Vi Extra Data Program बंद, प्रीपेड यूज़र्स के लिए नया सिरदर्द—क्यों रोक दी कंपनी ने ये सुविधा?

क्या Jio और Vi भी बढ़ा सकते हैं कीमतें? : Airtel Recharge Plans

टेलीकॉम बाजार में अक्सर ऐसा देखा गया है कि किसी एक बड़ी कंपनी की ओर से टैरिफ में बदलाव किए जाने के बाद दूसरी कंपनियां भी अपनी कीमतों में बदलाव करती हैं। फिलहाल यह बदलाव एयरटेल की ओर से किया गया है, लेकिन आने वाले समय में रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया (Vi) के प्लान भी महंगे होने की संभावना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

अगर अन्य कंपनियां भी इसी तरह कीमतें बढ़ाती हैं, तो मोबाइल यूजर्स के मासिक खर्च पर सीधा असर पड़ सकता है। खासकर उन ग्राहकों के लिए यह चिंता की बात है, जो कम कीमत वाले रिचार्ज प्लान के जरिए अपनी मोबाइल जरूरतें पूरी करते हैं।

यह भी पढ़ें : Jio Google AI Access Offer : इन मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा, 18 से 25 साल के ग्राहकों को मिलेगा गूगल एआई का मुफ्त एक्सेस

Midnight horror attack: कांग्रेस नेता के घर घुसकर फायरिंग, एक बेटे की मौत, दूसरा गंभीर
UPI Circle Family Payment : एक ही UPI से पूरा परिवार करेगा पेमेंट, अलग अकाउंट की झंझट खत्म
CG में डैम के सामने चप्पल उतार दिल्ली पहुंच गया युवक, 12 दिनों तक पानी में तलाश, ऐसे खुली पोल
Vehicle theft during Navratri : पुलिस की चाक चौबंद गश्त, लाखों लोगों की आवाजाही के बीच नवरात्रि में कई टू व्हीलर और ट्रेलर तक ले उड़े चोर
भिलाई वैशाली नगर में ED ने चार्टर्ड एकाउंटेंट के घर को घेरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?