CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Narmadapur Financial Irregularity : निर्माण कार्यों में 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों को नोटिस

Narmadapur Financial Irregularity : निर्माण कार्यों में 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों को नोटिस

By Newsdesk Admin
13/08/2026
Share
Narmadapur Financial Irregularity : निर्माण कार्यों में 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों को नोटिस
Narmadapur Financial Irregularity : निर्माण कार्यों में 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों को नोटिस

अम्बिकापुर, 13 अगस्त : सरगुजा जिले के जनपद पंचायत मैनपाट की ग्राम पंचायत नर्मदापुर में निर्माण कार्यों और विभिन्न शासकीय योजनाओं की राशि में गंभीर वित्तीय अनियमितता (Narmadapur Financial Irregularity) का मामला सामने आया है। जांच में करीब 2 करोड़ 7 लाख रुपये की राशि के आहरण में गड़बड़ी पाई गई है। मामले में संबंधित सरपंचों, सचिवों और वेंडरों को अंतिम नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Contents
  • कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच
  • 2.07 करोड़ रुपये के आहरण में मिली गंभीर गड़बड़ी
  • सचिवों और सरपंचों के साथ वेंडरों को भी भुगतान
  • संतोषजनक नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

 

यह भी पढ़ें : Balrampur Railway Counter : बलरामपुर में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, हजारों यात्रियों को राहत

 

कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच

ग्राम पंचायत नर्मदापुर के सचिव सिद्धार्थ प्रजापति के खिलाफ विभिन्न माध्यमों से मिली शिकायतों के बाद कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जांच कराई गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीतापुर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच दल गठित किया था।

जांच में मूलभूत योजनाओं, 15वें वित्त योजना, स्वच्छ भारत मिशन और अन्य निर्माण कार्यों से जुड़ी राशि के उपयोग की पड़ताल की गई। आरोप था कि वर्ष 2021-22 से 2025-26 के बीच बिना ग्राम सभा की अनुमति और बिना कार्य कराए राशि का आहरण किया गया।

 

यह भी पढ़ें : Raipur Police Action : स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम जोन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 आबकारी केस

 

2.07 करोड़ रुपये के आहरण में मिली गंभीर गड़बड़ी

जांच के दौरान ग्राम पंचायत के अभिलेखों की पड़ताल में कुल 2,07,16,041.01 रुपये के आहरण में गंभीर वित्तीय अनियमितता (Narmadapur Financial Irregularity) सामने आई। जांच दल के अनुसार कई मामलों में पर्याप्त प्रमाणक, मूल्यांकन, सत्यापन और नस्ती फाइल उपलब्ध नहीं थी। इसके बावजूद शासकीय राशि का आहरण किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कई मदों में राशि खर्च किए जाने का रिकॉर्ड तो है, लेकिन संबंधित निर्माण कार्य मौके पर कराए ही नहीं गए।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh 6 Lane Expressway : 2500 करोड़ की लागत से MP से रायपुर तक बनेगा 6-लेन एक्सप्रेस वे

 

सचिवों और सरपंचों के साथ वेंडरों को भी भुगतान

जांच रिपोर्ट के अनुसार सचिव सिकंदर प्रजापति के कार्यकाल में करीब 60.64 लाख रुपये, सचिव चंद्रपाल सिंह के कार्यकाल में 8.13 लाख रुपये और सचिव अनिल यादव के कार्यकाल में 5.11 लाख रुपये की राशि के संबंध में अनियमितता पाई गई।

इसी तरह सरपंच गणेश नाग के कार्यकाल में 5.11 लाख रुपये, सरपंच राजनाथ भैंसा के कार्यकाल में 60.66 लाख रुपये और सरपंच ललिता भैंसा के कार्यकाल में 7.89 लाख रुपये की राशि से संबंधित गड़बड़ी सामने आई है। विभिन्न वेंडरों और फर्मों को भी करीब 40.78 लाख रुपये का भुगतान किया गया, जबकि संबंधित निर्माण कार्य नहीं कराए जाने की बात जांच में सामने आई है।

 

यह भी पढ़ें : Red Fort Attack : लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट का बड़ा दावा, AQIS को बताया साजिश के पीछे

 

संतोषजनक नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

जांच के बाद संबंधितों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। सभी से तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। अधिकारियों के मुताबिक स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इसके तहत शासकीय राशि की वसूली के साथ संबंधित सरपंचों और सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधितों के जवाब और जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।

 

 

यह भी पढ़ें : NEET OMR : नीट की ओएमआर शीट ने खोला पूरा राज, 159 अंक पर हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

 

Maoist IED Seized : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 17 IED बरामद कर माओवादियों की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त
Ambikapur News : शराब को लेकर घर में जंग, पत्नी ने उबलता माड़ उड़ेला, पति बुरी तरह झुलसा
मुख्यमंत्री साय ने निर्माणाधीन सिद्धबाबा जलाशय का किया निरीक्षण..
तेंदुए का आतंक: किसान के घर घुस पालतू कुत्ते का शिकार, 5 दिन में दूसरी वारदात
Raipur Chapad Attack Case : जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान युवक पर चापड़ से तीन वार, पत्नी से संबंध का शक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?