CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!

Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!

By Newsdesk Admin
13/08/2026
Share
Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!
Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : रायपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सस्ती हवाई टिकट बुक करने से पहले उसका फेयर और बैगेज अलाउंस जरूर जांच लें। ‘जीरो लगेज’ और ‘लाइट फेयर’ टिकट में चेक-इन बैगेज की सुविधा नहीं मिलती। ऐसे में 15 किलो सामान लेकर एयरपोर्ट पहुंचने पर यात्रियों को भारी अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। रायपुर में ऐसे मामलों को लेकर विवाद की स्थिति भी सामने आ रही है। यात्रियों के लिए यह एयर ट्रैवल अपडेट (Raipur Flight Ticket) खासा महत्वपूर्ण है।

Contents
  • सस्ती टिकट के बाद एयरपोर्ट पर बढ़ रहा खर्च
  • 15 किलो सामान लेकर पहुंचे यात्री को लौटना पड़ा
  • जीरो लगेज टिकट में सिर्फ हैंड बैग की सुविधा
  • बुकिंग से पहले बैगेज अलाउंस जरूर जांचें

 

यह भी पढ़ें : Dhamtari Gambling : स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था हार जीत का खेल, पुलिस पहुंची तो मच गई खलबली, 10 जुआरी पकड़े गए

 

सस्ती टिकट के बाद एयरपोर्ट पर बढ़ रहा खर्च

घरेलू उड़ानों में सामान्य इकोनॉमी टिकट पर आमतौर पर 15 किलो तक चेक-इन बैगेज और 7 किलो तक हैंड बैगेज की सुविधा मिलती है। लेकिन कुछ एयरलाइंस कम कीमत वाला ‘जीरो लगेज’ या ‘लाइट फेयर’ विकल्प भी उपलब्ध करा रही हैं। इसमें टिकट की कीमत कम होती है, लेकिन चेक-इन सामान शामिल नहीं होता।

 

यह भी पढ़ें : Jhiram Ghati Verdict : 11 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की घड़ी, 31 अगस्त को आएगा निर्णय

 

जानकारी के अभाव में कई यात्री सस्ती टिकट देखकर बुकिंग कर लेते हैं और बाद में एयरपोर्ट पर अतिरिक्त शुल्क का सामना करना पड़ता है। कुछ मामलों में 15 किलो सामान के लिए यह अतिरिक्त राशि हजारों रुपये तक पहुंच सकती है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh 6 Lane Expressway : 2500 करोड़ की लागत से MP से रायपुर तक बनेगा 6-लेन एक्सप्रेस वे

 

15 किलो सामान लेकर पहुंचे यात्री को लौटना पड़ा

हाल ही में रायपुर से इंदौर जाने वाले एक यात्री को एयरपोर्ट काउंटर पर बैगेज को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री के पास करीब 15 किलो सामान था, लेकिन टिकट ‘जीरो लगेज’ श्रेणी की थी। एयरलाइंस की ओर से सामान के लिए अलग शुल्क मांगा गया।

 

यह भी पढ़ें :  Opium Case : भाजपा नेता की जमानत खारिज, जब्त मादक पदार्थ की मात्रा बनी वजह

 

यात्री ने 15 किलो मुफ्त बैगेज से जुड़े नियमों का हवाला दिया, लेकिन मामला नहीं सुलझा। इसके बाद यात्री को अपनी यात्रा रद्द कर टिकट कैंसिल करानी पड़ी। यात्री ने मामले की शिकायत नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए से की है।

 

यह भी पढ़ें : बस्तर में तिरंगा यात्रा का दूसरा पड़ाव, नक्सल प्रभावित इलाकों से गुजरकर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

 

जीरो लगेज टिकट में सिर्फ हैंड बैग की सुविधा

एयरलाइंस के स्थानीय प्रतिनिधि के मुताबिक, बिना सामान और सामान के साथ अलग-अलग फेयर विकल्प उपलब्ध हैं। सामान्य फेयर में 15 किलो चेक-इन बैगेज के साथ 7 किलो हैंड बैगेज की सुविधा रहती है।

वहीं लाइट या जीरो लगेज फेयर में केवल 7 किलो तक हैंड बैगेज की अनुमति होती है। चेक-इन बैग ले जाने के लिए यात्री को अलग से शुल्क देना पड़ता है। यही वजह है कि कम कीमत वाली टिकट बुक करने से पहले उसकी शर्तें समझना जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें : Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

 

बुकिंग से पहले बैगेज अलाउंस जरूर जांचें

यात्रियों को टिकट बुक करते समय केवल किराया देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। टिकट में बैगेज अलाउंस, हैंड बैगेज और अतिरिक्त सामान के शुल्क की जानकारी जरूर देखनी चाहिए। अधिकृत एजेंसी या एयरलाइन की वेबसाइट से टिकट बुक करना भी बेहतर है।

ट्रैवल्स एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमन जादवानी के मुताबिक, दोनों तरह के टिकटों की कीमत में मामूली अंतर हो सकता है, लेकिन बाद में बैगेज शुल्क काफी अधिक पड़ सकता है। इसलिए बुकिंग के समय ‘बैगेज अलाउंस’ की जानकारी जरूर जांचनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : Baiga Health Crisis : बैगा अंचल में बीमारी ने बढ़ाई चिंता, कई गांवों में पहुंची मेडिकल टीम; 96 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Kawardha Premier League : खेल संस्कृति को मिला नया आयाम, युवाओं को मिला प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच : विजय शर्मा
Jashpur Bus Accident : बड़ा बस हादसा, 15 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 2 गंभीर घायल
Ishwari Sahu Life Imprisonment : अंधविश्वास की बलि चढ़ी महिला, रायपुर कोर्ट ने झाड़-फूंक करने वाली को सुनाई उम्रकैद
Working Women Hostel: नवा रायपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा 1000 क्षमता वाला आधुनिक हॉस्टल, सुरक्षित आवास की दिशा में बड़ा कदम
Bastar Shines on the International Track : चार पदकों के साथ लौटे खिलाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Stray Cattle
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों की समस्या अब गांवों…

Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई…

Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे
Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे

संसद का मानसून सत्र गुरुवार को हंगामे और…

Independence Day
Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी

धमतरी में स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को…

Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज
Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज

छत्तीसगढ़ में हार्ट के मरीजों के लिए बड़ी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?