CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jharkhand Government  : अब छात्रों के सामने झुकी सोरेन सरकार, सभी बड़ी मांगें पूरी

Jharkhand Government  : अब छात्रों के सामने झुकी सोरेन सरकार, सभी बड़ी मांगें पूरी

By Newsdesk Admin
18/08/2026
Share
Jharkhand Government  : अब छात्रों के सामने झुकी सोरेन सरकार, सभी बड़ी मांगें पूरी
मीडिया से चर्चा करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

सीजी भास्कर, 18 अगस्त : 24 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के दबाव के बीच सरकार (Jharkhand Government)  ने बड़ा फैसला लिया है। भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों की प्रमुख मांगों को मानते हुए सरकार ने परीक्षाएं रद्द करने और पूरे मामले की व्यापक जांच कराने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद आंदोलन कर रहे छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

Contents
  • पुरानी गड़बड़ियों की भी होगी जांच
  • छात्र नेता ने खत्म की भूख हड़ताल
  • सुधार की लड़ाई जारी रहेगी
  • ‘नहीं चाहता किसी और मां का बेटा कुर्बानी दे’

यह भी पढ़ें : Jaleshwar Mahadev Bhandara : जलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

 

पुरानी गड़बड़ियों की भी होगी जांच

झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। इसके साथ ही वर्ष 2014 से अब तक हुई छोटी-बड़ी गड़बड़ियों की व्यापक जांच कराने का फैसला भी लिया गया है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को भी रद्द किया जाएगा। पूरे मामले की जांच रिटायर्ड जज की निगरानी में कराई जाएगी। सरकार (Jharkhand Government) ने कहा है कि छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर वह गंभीर है और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।

झारखंड के मेरे युवा साथियों के हितों, भविष्य और विश्वास की रक्षा को लेकर हमने हमेशा कड़े निर्णय लिए हैं।

JPSC JSSC एवं अन्य मुद्दों पर कैबिनेट बैठक के पश्चात मीडिया बंधुओं से बातचीत… pic.twitter.com/ucVKtZfnyu

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 17, 2026

यह भी पढ़ें : Congress OBC Department : जनगणना 2027 को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में आज कांग्रेस की अहम बैठक

 

छात्र नेता ने खत्म की भूख हड़ताल

सोरेन सरकार (Jharkhand Government) की ओर से JSSC-CGL और TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। उन्होंने सदर अस्पताल में झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह और इरफान अंसारी की मौजूदगी में अनशन समाप्त किया।

देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए छात्रों और अभिभावकों की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जांच बारीकी से होनी चाहिए और भ्रष्टाचार में शामिल एक-एक व्यक्ति को पकड़ने की कार्रवाई की जानी चाहिए।

#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Student leader Devendra Nath Mahato breaks his hunger strike in the presence of Jharkhand Ministers Dipika Pandey Singh and Irfan Ansari at the Sadar Hospital after the CM's announcement to cancel the JSSC-CGL exam and all exams conducted by TDPL. pic.twitter.com/AUEURpxMRr

— ANI (@ANI) August 17, 2026

यह भी पढ़ें : Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

 

सुधार की लड़ाई जारी रहेगी

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार (Jharkhand Government) की ओर से जांच का फैसला महत्वपूर्ण है, लेकिन छात्रों को ऐसा सिस्टम चाहिए, जिसमें भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाएं दोबारा न हों।

उन्होंने कहा कि उन्होंने CBI और CID जांच के अनुभव देखे हैं। अब ऐसी व्यवस्था की जरूरत है, जिसमें परीक्षा प्रक्रिया को इस तरह मजबूत किया जाए कि आने वाली पीढ़ी को दोबारा इस तरह के आंदोलन के लिए सड़क पर न उतरना पड़े।

महतो ने कहा कि 20 अगस्त को छात्रों का कार्यक्रम प्रस्तावित है और वे फिलहाल सरकार के आधिकारिक नोटिस का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुधार की प्रक्रिया के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा, लेकिन वह सरकार (Jharkhand Government) के साथ मिलकर ऐसी व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे, जिससे भविष्य में पेपर लीक की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें : Independence Day : पेंड्रा जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान

 

‘नहीं चाहता किसी और मां का बेटा कुर्बानी दे’

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक परीक्षा तक सीमित नहीं है। उनका उद्देश्य पूरी भर्ती व्यवस्था में सुधार कराना है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि भविष्य में किसी और मां के बेटे को अपने अधिकार के लिए ऐसी कुर्बानी देनी पड़े।

सरकार के फैसले के बाद अब छात्रों की नजर आधिकारिक आदेश पर है। जांच किस तरह आगे बढ़ती है और परीक्षा व्यवस्था में क्या सुधार किए जाते हैं, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

 

यह भी पढ़ें : Railway Bribery Case : रेलवे के सीनियर DME और बिचौलिया रिश्वत लेते गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

 

 

CG Political News  : राज्य में प्रशासनिक अराजकता हावी, सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची : दीपक बैज
अश्लील डांस पर बवाल: मंत्री नेताम के बयान से गरमाई सियासत, बैज का पलटवार
थर्ड ईयर की छात्रा का तालाब से मिला शव, मचा हड़कंप
Deepak Baij : प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दीपक बैज ने धर्मांतरण से लेकर सरकार के कामकाज तक उठाए सवाल
निकाय-पंचायत चुनाव: 5 विधायकों, 4 पूर्व मंत्रियों के रिश्तेदारों में सिर्फ 4 की जीत, जानिए कौन कहां से हारा-जीता !

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korea Road Accident : दशगात्र से लौट रही महिलाओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 4 गंभीर
Korea Road Accident : दशगात्र से लौट रही महिलाओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 4 गंभीर

सड़क हादसा (Korea Road Accident) उस समय हुआ,…

Takhatpur Youth Suicide Attempt : मारपीट-धमकी से तंग युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
Takhatpur Youth Suicide Attempt : मारपीट-धमकी से तंग युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

आत्महत्या की कोशिश (Takhatpur Youth Suicide Attempt) के…

Medical Camp Action : बिना अनुमति मेडिकल कैंप लगाने पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार
Medical Camp Action : बिना अनुमति मेडिकल कैंप लगाने पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार

बिना अनुमति मेडिकल कैंप (Medical Camp Action) लगाने…

रायगढ़ में जंगली सुअरों का आतंक, फसलों को नुकसान; महिला पर हमले के बाद वन विभाग ने लगाए पिंजरे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रेंगालपाली सर्किल क्षेत्र…

कोरिया में पिकअप-ऑटो की भीषण टक्कर, 4 महिलाओं की मौत; क्षमता से कई गुना ज्यादा सवारियां थीं

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शुक्रवार रात पिकअप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?