सीजी भास्कर, 19 अगस्त : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो (Ajay Chandrakar Viral Video) को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोप है कि पुराने वीडियो को एडिट कर उसे स्वतंत्रता दिवस के मौके का बताकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों सोशल मीडिया पर न्यूज से जुड़ा पेज चलाते हैं।
यह भी पढ़ें : Birgaon Municipal Election : आरक्षण ने बदला पूरा गणित, 40 में 14 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
अजय चंद्राकर के वायरल वीडियो मामले में दो गिरफ्तार
धमतरी जिले में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर (Ajay Chandrakar Viral Video) से जुड़े इस मामले में पुलिस ने भुनेश्वर निराला (25) और राकेश निराला (32) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम जिल्दी के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : Jagdalpur Teacher Arrest : नाबालिग छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप में शिक्षक पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज
पुराने वीडियो को एडिट कर किया गया शेयर
मामला 15 अगस्त को सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो से जुड़ा है। वायरल वीडियो में अजय चंद्राकर को तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहराते हुए दिखाया गया था। वीडियो (Ajay Chandrakar Viral Video) सामने आने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे पुराना और भ्रामक बताया था।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि वीडियो वास्तव में 22 मार्च 2026 का है। यह कुरूद स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का वीडियो था। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी का झंडा फहराया गया था।
यह भी पढ़ें : Raigarh Wife Murder Case : सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद
वीडियो में लगाए गए भ्रामक संदेश
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पुराने वीडियो को डाउनलोड किया और उसमें बदलाव किए। वीडियो पर स्वतंत्रता दिवस से संबंधित भ्रामक संदेश लगाए गए। इसके अलावा वीडियो में तिरंगे का प्रतीक भी जोड़ा गया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो को कितने लोगों तक पहुंचाया गया और इसे वायरल करने के पीछे आरोपियों की क्या मंशा थी।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Car Fire : चलती टाटा सफारी में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल जांच में मिले अहम सबूत
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी राकेश निराला के मोबाइल की जांच की। पुलिस के अनुसार, मोबाइल में भाजपा कार्यकर्ताओं के पार्टी का झंडा फहराने से संबंधित तस्वीरें मिली हैं। इन तस्वीरों का पंचनामा भी तैयार किया गया है।
Ajay Chandrakar Viral Video मामले में वीडियो सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने धमतरी सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में वीडियो को भ्रामक बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस वीडियो को वायरल करने की पूरी प्रक्रिया, आरोपियों की मंशा और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Korba Road Accident : ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत




