CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Road Safety : तखतपुर-बरेला मार्ग पर जल्द सुधरेगी सड़क, केंद्रीय राज्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Road Safety : तखतपुर-बरेला मार्ग पर जल्द सुधरेगी सड़क, केंद्रीय राज्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

By Newsdesk Admin
20/08/2026
Share
Road Safety
Road Safety

सीजी भास्कर, 20 अगस्त। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब सिर्फ बैठकों तक सीमित रहने के मूड (Road Safety) में नहीं है। खराब सड़कों, बढ़ते हादसों और यातायात नियमों की अनदेखी के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं।

Contents
  • तखतपुर-बरेला मार्ग की होगी मरम्मत Road Safety
  • Road Safety को लेकर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की समीक्षा
  • गांवों में कैंप लगाकर बनाए जाएंगे ड्राइविंग लाइसेंस Road Safety
  • ओवरस्पीडिंग और बिना हेलमेट पर होगी कार्रवाई
  • राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ेंगे सुरक्षा इंतजाम
  • प्रधानमंत्री राहत योजना की भी हुई समीक्षा Road Safety

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में खास तौर पर तखतपुर-बरेला मार्ग की खराब स्थिति का मुद्दा उठा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने साफ कहा कि आम लोगों का सुरक्षित और सुगम आवागमन प्राथमिकता है, इसलिए सड़क की मरम्मत कर इसे जल्द आवागमन योग्य बनाया जाए।

Road Safety
Road Safety

इसे भी पढ़ें : Durg Police Action : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार; गांजा और शराब जब्त

तखतपुर-बरेला मार्ग की होगी मरम्मत Road Safety

बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने तखतपुर से बरेला मार्ग की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को खराब सड़क के कारण परेशानी नहीं होनी चाहिए। सड़क की स्थिति में तत्काल सुधार कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए।

Road Safety को लेकर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की समीक्षा

बैठक में पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ यातायात जागरूकता अभियान, जंक्शन सुधार और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में किए जा रहे सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित स्थानों का चिन्हांकन कर वहां जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर, यातायात संकेतक और अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए जाएं। इससे वाहन चालकों को पहले ही सतर्क किया जा सके और हादसों की संभावना कम हो।

Road Safety
Road Safety

इसे भी पढ़ें : सिजेरियन डिलीवरी के दौरान लोक गायिका ने गाए भरथरी गीत, अस्पताल में चीख-पुकार की जगह बना खुशनुमा माहौल

गांवों में कैंप लगाकर बनाए जाएंगे ड्राइविंग लाइसेंस Road Safety

ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैंप लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि लोगों को जरूरी दस्तावेज और लाइसेंस बनवाने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया, ताकि नियमों का पालन केवल कार्रवाई के डर से नहीं बल्कि सुरक्षा की जिम्मेदारी समझकर किया जाए।

ओवरस्पीडिंग और बिना हेलमेट पर होगी कार्रवाई

बैठक में ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए। ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में भी सख्ती बरतने को कहा गया। ऐसे मामलों में नियमानुसार वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें : भोरमदेव मंदिर में कांवड़ियों की भीड़ से बिगड़ी व्यवस्था, सीढ़ियों पर एक-दूसरे के ऊपर गिरे श्रद्धालु

राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ेंगे सुरक्षा इंतजाम

राष्ट्रीय राजमार्गों और दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा अन्य जरूरी सड़क सुरक्षा उपायों पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में सुधारात्मक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।

Road Safety
Road Safety

प्रधानमंत्री राहत योजना की भी हुई समीक्षा Road Safety

बैठक में प्रधानमंत्री राहत योजना की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजना का शत-प्रतिशत लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े काम केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहने चाहिए। मैदानी स्तर पर उनके प्रभावी परिणाम (Road Safety) दिखने चाहिए, तभी हादसों में कमी और लोगों को सुरक्षित यात्रा का लाभ मिल सकेगा।

बैठक में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, कलेक्टर कुंदन कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

खबर और भी हैं : Gariaband Murder Case : पत्नी के मायके जाने से भड़का पति, पड़ोसी की कुल्हाड़ी से हत्या

रिपोर्टर – मनुराज सिंह

Naxalite Attack : नक्सली हमले में घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव, बोले -इनका अस्तित्व…
Coal Loading Issue India : कोल परिवहन को लेकर ओडिशा सीमा पर बवाल, मारपीट के बाद FIR दर्ज
Patwari Efrem Kerketta Suspension : कर्तव्य में लापरवाही पड़ी महंगी, शिवपुर के पटवारी को कलेक्टर ने किया निलंबित
Raipur Burn Case: पत्नी ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, बंद किया दरवाजा…रायपुर में पति की दर्दनाक मौत ने दहला दिया इलाका
Rozgar Mela Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा, रायपुर रोजगार मेले में 400 से अधिक अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vande Mataram Controversy : दो छंदों पर कांग्रेस घिरी, अमित शाह बोले- ‘बंटवारे की गलती फिर दोहरा रही’

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : वंदे मातरम् को…

Suniel Shetty : अमृतसर के बाजार में आम पापड़ खरीदते दिखे सुनील शेट्टी, पत्नी माना भी रहीं साथ

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : बॉलीवुड एक्टर सुनील…

Hockey World Cup 2026 : भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा, अगले दौर में बनाई जगह

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : भारत ने हॉकी…

Duleep Trophy 2026 : BCCI ने बदला फाइनल का वेन्यू, अब चेपॉक में होगा खिताबी मुकाबला

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : दलीप ट्रॉफी 2026…

Nalgonda Crime : प्रिंसिपल की हत्या, 10वीं के दो छात्रों पर आरोप; चोरी के बाद रची थी साजिश

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : स्कूल की प्रिंसिपल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?