सीजी भास्कर, 21 अगस्त : जशपुर जिले में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राशि मंजूर की है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले के दो प्रमुख मार्गों के मजबूतीकरण और उन्नयन के लिए 12 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन आसान और सुरक्षित होने की उम्मीद है।
दो मार्गों के लिए मिली करोड़ों की मंजूरी Jashpur Road Project
स्वीकृत कार्यों में शिवपुर से पत्थलगांव मार्ग के 9 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 5 करोड़ 1 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं दुलदुला से चटकपुर-लोटापानी मार्ग, कुनकुरी के 18.6 किलोमीटर हिस्से के लिए 7 करोड़ 62 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इस तरह कुल 27.6 किलोमीटर सड़क का मजबूतीकरण और उन्नयन किया जाएगा। सड़क सुदृढ़ीकरण (Jashpur Road Development) से इन मार्गों से जुड़े ग्रामीण इलाकों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : Kesra Irrigation Project : दुर्ग में सिंचाई योजना को 14.61 करोड़ मंजूर, 1000 हेक्टेयर खेतों को मिलेगा पानी
किसानों और विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा
सड़कों के बेहतर होने से किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज जाने में आसानी होगी। वहीं मरीजों और आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने में कम परेशानी होगी।
बेहतर सड़क संपर्क से यात्रा का समय कम होने के साथ गांवों की मुख्य मार्गों और बाजारों से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
यह भी पढ़ें : Fish Farming: मछली पालन से बदली किस्मत, सालाना 8 लाख से ज्यादा कमाई और 15 लोगों को रोजगार
ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगा सड़क नेटवर्क
जशपुर जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। मजबूत सड़क नेटवर्क का असर केवल आवागमन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और व्यापार जैसी गतिविधियों पर भी पड़ता है।
सड़क सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलने और सरकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर तरीके से पहुंचने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : Shani Nakshtra Parivartan: 49 दिन बाद बदलेंगे शनि के नक्षत्र, दशहरा से पहले 6 राशियों की खुलेगी किस्मत
मुख्यमंत्री का क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
दो महत्वपूर्ण मार्गों के लिए 12.63 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़कों के बेहतर होने से लंबे समय से आवागमन में आ रही परेशानियां कम होंगी।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियादी जरूरत है। इन मार्गों के मजबूत होने से ग्रामीण इलाकों में विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी और लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार तथा बाजारों से बेहतर जुड़ाव मिलेगा।
खबरें और भी हैं : Saria Price Hike: घर बनाने का बजट बिगड़ा, रायपुर से गोवा तक महंगा हुआ सरिया




