CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Awas Yojana Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, तेजी से पूरे हो रहे गरीबों के पक्के मकान

PM Awas Yojana Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, तेजी से पूरे हो रहे गरीबों के पक्के मकान

By Newsdesk Admin
21/08/2026
Share
PM Awas Yojana Chhattisgarh
PM Awas Yojana Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 21 अगस्त। रायपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ ने आवास निर्माण की रफ्तार में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य में महज 10 महीने 4 दिन में 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूरा किया गया है। (PM Awas Yojana Chhattisgarh)

Contents
  • वनांचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी आवास : PM Awas Yojana Chhattisgarh
  • शहरी क्षेत्रों में भी नए आवास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार बनने के अगले ही दिन पहली कैबिनेट बैठक में गरीब परिवारों के लिए 18 लाख आवास बनाने का संकल्प लिया था। सरकार का दावा है कि इस लक्ष्य को तेजी से पूरा करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मुताबिक, पिछले वर्ष अप्रैल से अक्टूबर के बीच प्रदेश में हर दिन करीब 2 हजार आवास पूरे किए गए। फिलहाल भी रोजाना करीब 1600 मकानों का निर्माण पूरा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : PM Awas Yojana : कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक… पीएम आवास योजना ने बदल दी जिंदगी, अब आत्मनिर्भर बनने की नई उड़ान

PM Awas Yojana Chhattisgarh
PM Awas Yojana Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, तेजी से पूरे हो रहे गरीबों के पक्के मकान

वनांचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी आवास : PM Awas Yojana Chhattisgarh

सरकार की ओर से वनांचल क्षेत्रों में PM जनमन योजना के तहत 33,601 आवास और नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में विशेष परियोजना के तहत 15 हजार अतिरिक्त मकानों का निर्माण कराया जा रहा है।

इसके अलावा कच्चे मकानों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों की पहचान के लिए आवास प्लस 2.0 के तहत सर्वे किया गया है। पात्र परिवारों के लिए भी आवास निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : PM Awas Yojana : 20 हजार से अधिक पीएम आवास योजना के हितग्राही राज्य स्थापना दिवस पर करेंगे सामूहिक गृह प्रवेश

शहरी क्षेत्रों में भी नए आवास

PM आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत प्रदेश के 106 नगरीय निकायों में 7,230 नए आवासों को मंजूरी मिली है। पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपए तक की सहायता मिलने का प्रावधान है।

सरकार के मुताबिक, PM आवास योजना का उद्देश्य सिर्फ पक्का मकान बनाना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों को सुरक्षित छत, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें : PM AWAS MITRA : पीएम आवास योजना में लापरवाही, कई आवास मित्रों की सेवाएं समाप्त

ख़बरें और भी हैं :CG Housing Projects : 56 नई आवासीय योजनाओं पर जनता का जबरदस्त भरोसा, 15 दिन में 23 प्रोजेक्ट फुल, 305 करोड़ की रिकॉर्ड बुकिंग

मुकेश अंबानी की कंपनी RIL सहित 8 कंपनियों को तगड़ा झटका, एक हफ्ते में डूबे 2,24,630.45 करोड़ रुपये
Niyad Nella Naar 2.0 : छत्तीसगढ़ में जनजातीय उत्थान का नया अध्याय, नक्सल मुक्त क्षेत्रों में विकास की मचेगी धूम
Koni Super Specialty Hospital : सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कोनी में 3 अप्रैल से निःशुल्क स्पाइन सर्जरी शिविर
Chhattisgarh Central Library : छत्तीसगढ़ के दूरस्थ शहरों में खुलेंगी 18 सेंट्रल लाइब्रेरी, 114 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी
Vaishali Nagar BLO Appreciation: विधायक रिकेश सेन ने सभी 293 बूथ लेवल अधिकारियों को दी बधाई, कहा—“आपकी निष्ठा सम्मान की पात्र”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Awas Yojana Chhattisgarh
PM Awas Yojana Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, तेजी से पूरे हो रहे गरीबों के पक्के मकान

PM Awas Yojana Chhattisgarh : सरकार के मुताबिक,…

Pradeep Mishra Katha Durg
Pradeep Mishra Katha Durg : प्रदीप मिश्रा ने Gen-Z को दिलाई संस्कारों की शपथ, बोले- माता-पिता बच्चों को गाड़ी नहीं, संस्कार दें

Pradeep Mishra Katha Durg :प्रदीप मिश्रा ने माता-पिता…

School Lockdown Protest 
School Lockdown Protest : स्कूल में तालाबंदी के बाद सड़क पर उतरे छात्र, सड़क पर चक्काजाम

School Lockdown Protest : प्रशासन के सामने छात्रों…

Durg Loan Fraud
Durg Loan Fraud : मुद्रा लोन के नाम पर 15 लाख की ठगी, महिलाओं के नाम पर लोन लेकर आरोपी ने हड़पे पैसे

Durg Loan Fraud :पुलिस ने आरोपी के कब्जे…

Labour Welfare
Labour Welfare: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56.83 लाख पंजीकृत, शिक्षा-स्वास्थ्य से रोजगार तक बढ़ी सुविधाएं

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?