सीजी भास्कर, 29 अगस्त। दुर्ग जिले के पेंड्रावन और सेलूद में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी मुद्दा उठाया है। पेंड्रावन में करीब 400 से 500 छात्रों ने शिक्षकों की कमी और स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर करीब 12 घंटे प्रदर्शन किया था। वहीं, सेलूद में करीब 200 छात्र-छात्राओं ने शौचालय और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर दुर्ग-पाटन मार्ग पर चक्काजाम किया था। (CJP Chhattisgarh Student Protest)
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री बोले:आदिवासी इलाकों में सुविधाओं की कमी को अफसर जनभागीदारी से करें दूर
CJP ने CM और शिक्षा मंत्री को सौंपा पत्र : CJP Chhattisgarh Student Protest
छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP की ओर से महेंद्र भारद्वाज ने राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम पत्र सौंपा। पत्र में प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में उपयोग योग्य शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Schools Infrastructure Crisis : कहीं जर्जर भवन तो कहीं मूलभूत सुविधाओं का अभाव

शौचालय और साफ पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
CJP ने 10 दिन के भीतर सभी सरकारी स्कूलों का सर्वे कराने और जिन स्कूलों में शौचालय व साफ पेयजल की सुविधा नहीं है, उनकी सूची सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही बालक-बालिकाओं के लिए अलग शौचालय, पानी-बिजली की पर्याप्त व्यवस्था और सुरक्षित पेयजल के लिए वाटर प्यूरिफिकेशन मशीन लगाने की मांग रखी गई है।
यह भी पढ़ें : Eklavya Residential School Protest : भोजन और सुविधाओं को लेकर छात्रों का आक्रोश, प्राचार्य हटाने की मांग
10 दिन में सभी सरकारी स्कूलों का सर्वे कराने की मांग : CJP Chhattisgarh Student Protest
CJP का कहना है कि बच्चों को अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए सड़क पर उतरना न पड़े। सरकार को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति की जांच कर सुविधाएं और शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
यह भी पढ़ें : Candle march of contract teachers of Atmanand : शिक्षक अपनी मूलभूत मांगों के लिए दर-दर भटकने को मजबूर
ख़बरें और भी हैं :रावतपुरा विश्वविद्यालय में निरीक्षण के दौरान छात्र प्रदर्शन, हॉस्टल सुविधाओं को लेकर उठी आवाज



