CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

By Newsdesk Admin
30/08/2026
Share
Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम का असर

सीजी भास्कर, 30 अगस्त। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। (Chhattisgarh Heavy Rain Alert)

Contents
  • बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम का असर
  • कोरबा में नाला उफना, स्कॉर्पियो पानी में डूबी : Chhattisgarh Heavy Rain Alert
  • मैनपाट में नदी में बहे युवक की तलाश जारी
  • रायपुर में भी बारिश के आसार : Chhattisgarh Heavy Rain Alert
  • बारिश के दौरान सावधानी की सलाह

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट के पास कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इससे जुड़ा सिस्टम समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसके अगले 48 घंटे में और मजबूत होने तथा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने की संभावना है।

 

कोरबा में नाला उफना, स्कॉर्पियो पानी में डूबी : Chhattisgarh Heavy Rain Alert

कोरबा में बारिश के कारण दादर नाला उफान पर आ गया। शनिवार सुबह नाला पार करते समय एक स्कॉर्पियो तेज बहाव में डूब गई। वाहन में सवार तीन दोस्तों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। करीब आधे घंटे बाद वाहन को भी बाहर निकाल लिया गया।

कनकी-सर्वमंगला मुख्य मार्ग पर एसईसीएल कुसमुंडा की डंपिंग का मलबा बहकर सड़क पर आ गया। इससे रास्ता मिट्टी और कीचड़ से भर गया। यहां एक कार और यात्री बस मलबे में फंस गई। कार मिट्टी में धंस गई, जबकि बस के पहिए फंस गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

 

मैनपाट में नदी में बहे युवक की तलाश जारी

सरगुजा के मैनपाट घूमने आए एक युवक और युवती बाइक समेत घुनघुट्टा नदी के तेज बहाव में बह गए। दोनों की आवाज सुनकर एक व्यक्ति रस्सी लेकर मौके पर पहुंचा। उसने करीब एक किलोमीटर दूर तक बह चुकी युवती को रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं युवक तेज बहाव में बह गया। उसकी तलाश की जा रही है।

 

रायपुर में भी बारिश के आसार : Chhattisgarh Heavy Rain Alert

रायपुर में 30 अगस्त को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा। प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से इस कमी में सुधार की संभावना है।

 

बारिश के दौरान सावधानी की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों से खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा जलभराव और तेज बहाव वाले रास्तों पर सतर्कता बरतने को कहा गया है।

 दुर्ग रेलवे स्टेशन से अगवा 18 माह का बच्चा तमिलनाडु से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
राजभवन के दरबार हॉल का नया नाम : अब कहलाएगा ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’
Raigarh Power Cut Today: रायगढ़ के 14 इलाकों में आज चार घंटे बिजली बंद, कवर्ड वायर में बदले जाएंगे खुले तार
Ajay Chandrakar Viral Video  : पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस का बताकर वायरल किया, दो गिरफ्तार
Contaminated Water Issue : खैरागढ़ में दूषित पानी से उपजा संकट, 50 ग्रामीण बीमार, 1 मौत—गांवों में डर और नाराजगी बढ़ी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?