CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Rain Alert : आज से झमाझम बारिश, 29 जिलों में अलर्ट

Chhattisgarh Rain Alert : आज से झमाझम बारिश, 29 जिलों में अलर्ट

By Newsdesk Admin
30/08/2026
Share
Chhattisgarh Rain Alert : आज से झमाझम बारिश, 29 जिलों में अलर्ट
Chhattisgarh Rain Alert : आज से झमाझम बारिश, 29 जिलों में अलर्ट

सीजी भास्कर, 30 अगस्त 2026 : छत्तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Rain Alert) का दौर एक बार फिर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटे में मानसूनी सिस्टम के और तीव्र होने के संकेत हैं।

Contents
  • 23 जिलों में यलो, 6 में ऑरेंज अलर्ट
  • शनिवार को बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश
  • इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • 1 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर
  • अक्टूबर में मानसून की विदाई

 

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Knife Attack Death : लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला

 

23 जिलों में यलो, 6 में ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश में कुल 29 जिलों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 23 जिलों में यलो अलर्ट और 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। यलो अलर्ट वाले इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

 

यह भी पढ़ें : Hanuman Ansh Movie Review : 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 32 करोड़ के पार पहुंची कमाई

 

शनिवार को बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश

शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में सबसे ज्यादा 60 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश का प्रभाव उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में ज्यादा रहने की संभावना है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर संभाग के पांच में से चार जिलों में भी यलो अलर्ट है।

 

यह भी पढ़ें : Mainpat River Accident : बाइक से नदी पार करने की कोशिश, एनआइटी का छात्र बहा, रस्सी से छात्रा को बचाया

 

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

धमतरी, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और राजनांदगांव में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में यलो अलर्ट है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश (Chhattisgarh Rain Alert) के साथ कुछ इलाकों में तेज हवाएं और गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है।

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Murder : लिफ्ट के विवाद में युवक की हत्या, दो स्कूटी से भागे आरोपी

 

1 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का यह दौर 1 सितंबर तक जारी रहने के संकेत हैं। अगले चार से पांच दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। मानसून सिस्टम के मजबूत होने से उत्तरी और मध्य हिस्सों में इसका असर ज्यादा दिखाई देने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : TS Singhdeo : बिलासपुर हिंसा पर बरसे सिंहदेव, बोले- पुलिस ने देर की

 

अक्टूबर में मानसून की विदाई

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई सामान्य तौर पर 15 अक्टूबर के आसपास होती है। ऐसे में सितंबर की शुरुआत में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना बनी हुई है। लोगों को मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश (Chhattisgarh Rain Alert) के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचना और तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा नहीं करना सुरक्षित रहेगा।

 

खबरें और भी हैं: Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, उत्तर के जिलों में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; पेंड्रा में घना कोहरा
Pre-monsoon rains are expected : 29 मई से 5 जून तक बारिश , 90% भारत होगा कवर
मोंथा के असर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, (Chhattisgarh Weather Alert 2025) जारी — IMD ने दी भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी
लगातार बारिश से डैम फुल टैंक लेवल पर, आठ गेट खुले, 32 गांवों को सतर्क रहने चेतावनी
मध्‍य प्रदेश में ठंड का यू-टर्न, कई शहरों में सर्द हवाएं चली, आगे यह है अनुमान..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Divider Construction
Road Divider Construction : धमतरी में 1 करोड़ से ऊंचे होंगे सड़क के डिवाइडर, मवेशियों से होने वाले हादसों पर लगेगी रोक

धमतरी शहर में सड़क हादसों का खतरा कम…

Kasdol Fire Incident
Kasdol Fire Incident : कसडोल में मोबाइल-कंप्यूटर दुकान में भीषण आग, लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक

बलौदाबाजार जिले के कसडोल नगर में रविवार तड़के…

Chhattisgarh Cricket Team
Chhattisgarh Cricket Team : विजय हजारे ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ की टीम घोषित, 17 साल के विकल्प तिवारी को मिली कप्तानी

विजय हजारे वनडे ट्रॉफी 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़…

Ahiwara Farmers
Ahiwara Farmers : अहिवारा में धान बेचने के लिए भटक रहे किसान, सत्यापन अटका; बारिश से फसल खराब होने का डर

अहिवारा तहसील के किसान समर्थन मूल्य पर धान…

Balodabazar Theft Case
Balodabazar Theft Case : बलौदाबाजार में तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया 22 वर्षीय आरोपी

बलौदाबाजार शहर में तीन अलग-अलग दुकानों के शटर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?