CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Woman Suicide Case : सास ने जान देने से पहले बहनों को भेजा वीडियो, बहू पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

Korba Woman Suicide Case : सास ने जान देने से पहले बहनों को भेजा वीडियो, बहू पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

By Newsdesk Admin
01/09/2026
Share
Korba Woman Suicide Case
Korba Woman Suicide Case : सास ने जान देने से पहले बहनों को भेजा वीडियो, बहू पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

सीजी भास्कर, 01 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के कोरबा में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले महिला ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर अपनी बहनों को भेजा। वीडियो में उसने कहा कि वह बेइज्जत होकर नहीं जी सकती। इसके अलावा कमरे की दीवार पर हाथ से लिखा संदेश भी मिला है, जिसमें उसने अपनी बहू को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। (Korba Woman Suicide Case)

Contents
  • पारिवारिक विवाद के बीच उठाया कदम : Korba Woman Suicide Case
  • पहले पति की मौत के बाद की थी दूसरी शादी
  • बहनों को भेजा वीडियो : Korba Woman Suicide Case
  • दीवार पर लिखा मिला संदेश

 

यह भी पढ़ें : Married Woman Found Dead in Room : आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पारिवारिक विवाद के बीच उठाया कदम : Korba Woman Suicide Case

मृतका की पहचान लक्ष्मी मानिकपुरी के रूप में हुई है। वह लक्ष्मणबंध क्षेत्र में रहती थी, जबकि उसका मायका आरामशीन पारा बस्ती में है। बताया गया कि घर में कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। लक्ष्मी का अपनी बहू पूर्णिमा महंत से अक्सर विवाद होता था।

परिवार के मुताबिक, घटना से पहले भी घर में पति, बहू और बेटे के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद महिला काफी परेशान थी। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह प्रताड़ना की बात कहते हुए आत्महत्या करने की बात करती नजर आ रही है।

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Staff Nurse Death : हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव; कारण अज्ञात

Korba Woman Suicide Case
Korba Woman Suicide Case : सास ने जान देने से पहले बहनों को भेजा वीडियो, बहू पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

पहले पति की मौत के बाद की थी दूसरी शादी

परिवार के अनुसार, कोरोना काल के दौरान लक्ष्मी के पहले पति की मौत हो गई थी। पहले पति से उसके दो बेटे हैं। इसके बाद उसने 13 जून 2025 को कार्तिक दास से दूसरी शादी की थी। कार्तिक दास ठेकेदारी का काम करते हैं और उनकी पहली पत्नी से भी दो बेटे हैं।

लक्ष्मी के बड़े बेटे संजय दास की शादी पूर्णिमा महंत से हुई थी। दोनों का करीब तीन साल का बेटा भी है। परिवार में रिश्तों को लेकर लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

 

यह भी पढ़ें : Compensation Scam Chhattisgarh : मुआवजा घोटाला, पति की आत्महत्या को सर्पदंश बताकर 4 लाख की सहायता राशि हासिल, पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बहनों को भेजा वीडियो : Korba Woman Suicide Case

बताया जा रहा है कि 27 अगस्त को लक्ष्मी ने फांसी लगाने से पहले मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया और अपनी बहनों को भेज दिया। वीडियो में वह भावुक नजर आ रही थी। परिजनों का कहना है कि घरेलू विवाद के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी।

 

यह भी पढ़ें : Family Dispute : घर के भीतर हुआ ऐसा विवाद, मां की चली गई जान, बेटा पुलिस की गिरफ्त में

दीवार पर लिखा मिला संदेश

घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे की जांच की तो दीवार पर हाथ से लिखा संदेश मिला। इसमें पूर्णिमा और उसके मायके वालों को अपनी मौत का कारण बताया गया है। साथ ही महिला ने लिखा कि उसके पति का इसमें कोई हाथ नहीं है और वह अपने बच्चों को पति के भरोसे छोड़कर जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। दीवार पर लिखे संदेश की पुष्टि के लिए पुलिस हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की मदद लेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : Domestic Violence : मामूली विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, पत्नी के कदम से पति जिंदगी के लिए जूझ रहा

Jagdalpur Municipal Corporation action : बकायेदारों पर कार्रवाई, किराया नहीं चुकाने वाली 15 दुकानें सील
Krait Snake Bite : 6 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत
बीजेपी सांसद का विरोध प्रदर्शन: बंगला न मिलने पर भवन में ताला, बस्तर को रायगढ़ बाड़ा बनाने की चेतावनी…
Raipur LPG Black Marketing: राजधानी में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-दुकानों से सैकड़ों गैस सिलेंडर जब्त
Major accident averted at Delhi airport : SWISS फ्लाइट के इंजन में खराबी, 232 यात्रियों की जान बची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Indra Saw Protest
Indra Saw Protest : भाटापारा ग्रामीण थाने में विधायक इंद्र साव का धरना, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

पुलिस की कार्यशैली को लेकर सोमवार को भाटापारा…

Liquor Ban Kevari Panchayat : शराब पर पंचायत का शिकंजा, पीने-पिलाने पर 5000 जुर्माना
Liquor Ban Kevari Panchayat : शराब पर पंचायत का शिकंजा, पीने-पिलाने पर 5000 जुर्माना

शराबबंदी (Liquor Ban Kevari Panchayat) को लेकर सरगुजा…

Balodabazar car theft
Balodabazar car theft : बलौदाबाजार से चोरी वर्ना कार पंजाब से बरामद, 3 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

करीब 6.50 लाख रुपये की वर्ना कार को…

CGPSC Promotion Scam : दागी अफसर को प्रमोशन, 73 अधीक्षकों पर वसूली की सिफारिश!
CGPSC Promotion Scam : दागी अफसर को प्रमोशन, 73 अधीक्षकों पर वसूली की सिफारिश!

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में नियमों को दरकिनार…

Sonam Wangchuk Statement
Sonam Wangchuk Statement : सोनम वांगचुक बोले- CJP नेताओं में राजनीतिक महत्वाकांक्षा, पार्टी बनाते हैं तो करूंगा समर्थन

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने CJP के संस्थापकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?