सीजी भास्कर, 02 अगस्त। तखतपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार (Instagram Fake ID Case) किया है। आरोपी पर पीड़िता के घरेलू नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अपनी और पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का भी आरोप है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

पति की इंस्टाग्राम आईडी चेक करने पर सामने आया मामला Instagram Fake ID Case
मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी गांव का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपने पति की इंस्टाग्राम आईडी चेक की थी।
इस दौरान उसे अपने घरेलू नाम से बनाई गई एक इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी मिली। आरोप है कि उक्त फर्जी आईडी के माध्यम से आरोपी ने अपनी और पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थीं।
पीड़िता के नाम से बनाई गई थी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अख्तर खान उर्फ अफ्तार खान, पिता अफजल खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिंघनपुरी के रूप में हुई है।
आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के घरेलू नाम का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और उसके माध्यम से तस्वीरें वायरल कीं।
मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी।
जांच के दौरान सामने आया दुष्कर्म का आरोप
पीड़िता के आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया।
विवेचना के दौरान पीड़िता का विधिवत बयान दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार बयान में पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित की गई टीम
मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
तखतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें…Protected Area Raigarh : कोयला-विद्युत की 4 बड़ी परियोजनाएं संरक्षित, बिना अनुमति प्रवेश पर रोक
आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए विधिवत गिरफ्तार किया।
इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान, उप निरीक्षक दिलाराम मनहर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सदनवती कश्यप, महिला आरक्षक काजोल मनहर, आरक्षक राजकुमार, त्रिलोक सिंह एवं संतोष पोर्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh High Court Chief Justice : जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस



