सीजी भास्कर, 07 सितंबर। राजधानी रायपुर में आयोजित Shine 2026 इंटर स्कूल कॉम्पिटिशन में छत्तीसगढ़ के करीब 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा छात्रों (Shine 2026 Raipur) ने हिस्सा लिया। समता कॉलोनी स्थित मैक कॉलेज में हुए इस आयोजन में बच्चों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, क्रिएटिविटी और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन और रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दिवस की ओर से किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की मौजूदगी और उनके उत्साह ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
जूनियर और सीनियर कैटेगरी में हुईं 12 प्रतियोगिताएं Shine 2026 Raipur
Shine 2026 में जूनियर और सीनियर कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए कुल 12 अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इनमें शार्क टैंक, सीक्रेट सुपरस्टार, मैथ्स एप्टीट्यूड, क्विज, रूबिक क्यूब, चेस और ग्रुप डांस समेत कई प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
कार्यक्रम की चेयरपर्सन राजश्री शुक्ला और प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि Shine 2026 बच्चों को अपनी प्रतिभा और नए आइडियाज को सामने रखने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान कर रहा है।
डांस प्रतियोगिता में दिखी देश की संस्कृति की झलक
कार्यक्रम में आयोजित डांस कॉम्पिटिशन को लेकर विद्यार्थियों में खास उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने देश के अलग-अलग राज्यों की लोक और पारंपरिक नृत्य शैलियों के साथ बॉलीवुड डांस की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
प्रतियोगिताओं में शामिल विद्यार्थियों के प्रदर्शन का निर्णायक मंडल की ओर से आकलन किया गया। अलग-अलग स्कूलों से पहुंचे बच्चों ने अपनी तैयारियों और प्रतिभा से दर्शकों का ध्यान खींचा।
यह भी पढ़ें : Cabinet Meeting : 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, 11:30 बजे मंत्रालय में जुटेंगे मंत्री
ऑडिटोरियम में कम पड़ी जगह, खड़े होकर देखते रहे छात्र
Shine 2026 में छात्रों और दर्शकों की संख्या इतनी अधिक रही कि मैक कॉलेज का ऑडिटोरियम छोटा पड़ गया। करीब 500 सीटों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम में बड़ी संख्या में प्रतिभागी और मेहमान पहुंचे।
जगह कम पड़ने पर कई छात्र नीचे बैठकर प्रतियोगिताएं देखते नजर आए, जबकि कुछ छात्र खड़े होकर अपने साथियों का उत्साह बढ़ाते रहे।
बच्चों की भारी भागीदारी और पूरे दिन दिखाई दिए उत्साह ने Shine 2026 को रायपुर के बड़े इंटर स्कूल आयोजनों में शामिल कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और हुनर दिखाने के लिए एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना रहा।




