CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cattle Transport Case : भिलाई से महाराष्ट्र जा रही भैंसें पकड़ी गईं, एक आरोपी गिरफ्तार

Cattle Transport Case : भिलाई से महाराष्ट्र जा रही भैंसें पकड़ी गईं, एक आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
08/09/2026
Share
Cattle Transport Case
Cattle Transport Case : भिलाई से महाराष्ट्र जा रही भैंसें पकड़ी गईं, एक आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 08 सितम्बर। राजनांदगांव जिले में पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 भैंसों को बरामद किया है। भैंसों को एक टाटा आयसर वाहन के जरिए भिलाई से महाराष्ट्र के भंडारा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि उसका साथी फरार बताया जा रहा है। (Cattle Transport Case)

Contents
  • नाकाबंदी देखकर तेज रफ्तार में भगाया वाहन : Cattle Transport Case 
  • साथी के साथ भंडारा ले जाने की बात कबूली
  • 8.80 लाख रुपए की संपत्ति जब्त : Cattle Transport Case 
  • संबंधित धाराओं में मामला दर्ज
  • फरार आरोपी की तलाश जारी : Cattle Transport Case 

मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस को 6 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्ग की ओर से एक वाहन में मवेशियों को भरकर राजनांदगांव की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एमन साहू की टीम ने ठाकुरटोला टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

नाकाबंदी देखकर तेज रफ्तार में भगाया वाहन : Cattle Transport Case 

पुलिस के मुताबिक, नाकाबंदी देखकर वाहन चालक ने गाड़ी को तेज रफ्तार में दुर्ग की ओर भगाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा किया। इसी दौरान ग्राम टेडेसरा में अपना ढाबा के पास वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संगीत मधुकर उर्फ टेटे, उम्र 30 वर्ष, निवासी पथर्रा, भिलाई-3, दुर्ग बताया।

Cattle Transport Case
Cattle Transport Case : भिलाई से महाराष्ट्र जा रही भैंसें पकड़ी गईं, एक आरोपी गिरफ्तार

साथी के साथ भंडारा ले जाने की बात कबूली

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी राजू पारधी के साथ 18 भैंसों को महाराष्ट्र के भंडारा ले जा रहा था। पुलिस ने संगीत मधुकर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राजू पारधी की तलाश की जा रही है।

8.80 लाख रुपए की संपत्ति जब्त : Cattle Transport Case 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन से 18 भैंसों को बरामद किया। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1.80 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा करीब 7 लाख रुपए कीमत का टाटा आयसर वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 8.80 लाख रुपए है।

संबंधित धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फरार आरोपी की तलाश जारी : Cattle Transport Case 

पुलिस अब फरार आरोपी राजू पारधी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पशुओं के अवैध परिवहन और तस्करी के मामलों में कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं, पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें पशु तस्करी या किसी अन्य अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।

एक्स CM भूपेश और MLA रिकेश के बीच सवाल-जवाब की लड़ाई जारी, भूपेश ने कहा “रिकेश सरकार का मोहरा” तो रिकेश बोले – “जो जेल में बंद वो आपके हैं कौन…?”
Earthquake News : पांच सेकंड तक कांपी धरती, रांची और जमशेदपुर में भूकंप के तेज झटके, लोग दहशत में घर से बाहर निकले
IND vs PAK Tension: ‘इकोनॉमी ऐसे-ऐसे हो रही…’, भारत की कामयाबी से बेचैन हुए PCB के पूर्व चीफ, लाइव टीवी पर कही ये बात
रोमांस कांड: नेताजी गर्लफ्रेंड संग रंगेहाथ पकड़े गए, पत्नी ने की धुनाई, वीडियो वायरल
CG Big Breaking 🛑 राजधानी रायपुर में हादसा 🛑 चलती यात्री बस में अचानक लगी आग, लोगों ने कूद कर बचाई जान 🛑 दो फायर ब्रिगेड पहुंची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Medical College Tumor Surgery : महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर
Raigarh Medical College Tumor Surgery : महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बेहद जटिल…

Irrigation Projects Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 7 सिंचाई योजनाओं पर खर्च होंगे 30.74 करोड़
Irrigation Projects Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 7 सिंचाई योजनाओं पर खर्च होंगे 30.74 करोड़

छत्तीसगढ़ में सिंचाई व्यवस्था (Irrigation Projects Chhattisgarh)  को…

Korba Hostel Warden : छात्राओं की शिकायत पर अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित
Korba Hostel Warden : छात्राओं की शिकायत पर अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित

छात्रावास में छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार की…

Farji Praman Patra Teacher : फर्जी डीएड से मिली नौकरी, 15 साल बाद खुली पोल; सहायक शिक्षक निलंबित
Farji Praman Patra Teacher : फर्जी डीएड से मिली नौकरी, 15 साल बाद खुली पोल; सहायक शिक्षक निलंबित

फर्जी और कूटरचित दस्तावेज के सहारे सरकारी नौकरी…

Korba Suicide Case : रील देखते-देखते गया नेटवर्क, महिला ने कीटनाशक का सेवन; इलाज के दौरान मौत
Korba Suicide Case : रील देखते-देखते गया नेटवर्क, महिला ने कीटनाशक का सेवन; इलाज के दौरान मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मोबाइल पर रील और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?