सीजी भास्कर, 07 सितम्बर। दुर्ग मवेशियों को अवैध तरीके से मध्यप्रदेश के सागर स्थित कत्लखाने ले जाने के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धमधा थाना पुलिस ने एक आयशर वाहन से 15 मवेशियों को बरामद किया है। मामले में वाहन चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। (Durg Cattle Smuggling Case)
यह भी पढ़ें : Stray Cattle Dispute : आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर
धमधा पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा : Durg Cattle Smuggling Case
पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को गौसेवकों से सूचना मिली थी कि एक आयशर वाहन में मवेशियों को पर्याप्त चारा-पानी के बिना भरकर धमधा की ओर से ले जाया जा रहा है। सूचना पर धमधा पुलिस ने बस स्टैंड स्थित साहू होटल के सामने घेराबंदी की।
यह भी पढ़ें :Gaudham Yojana : छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित मवेशियों को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

वाहन चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार : Durg Cattle Smuggling Case
पुलिस को देखते ही वाहन चालक ने गाड़ी तेज करने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। जांच के दौरान हरे रंग की तिरपाल से ढके वाहन के अंदर 3 पड़वा और 12 काले रंग की भैंस, कुल 15 मवेशी मिले।
पुलिस के अनुसार, मवेशियों को पर्याप्त चारा-पानी के बिना परिवहन किया जा रहा था। पूछताछ में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी वाहन चालक शिवशंकर और उसके साथी परविंद कुमार ने मवेशियों को नंदिनी क्षेत्र से सागर ले जाने की बात स्वीकार की।
यह भी पढ़ें :Highway Cattle Traffic Jam: 25 किलोमीटर में रेंगता सफर, नेशनल हाईवे पर मवेशियों का साया
पुलिस ने वाहन जब्त कर मवेशियों को पशु चिकित्सालय भेजा
मामले में धमधा थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद सभी मवेशियों को पशु चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है और मामले (Durg Cattle Smuggling Case) में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
ख़बरें और भी हैं : Cattle Smuggling : रायगढ़ में मवेशियों से भरा ट्रक घेराबंदी में पकड़ा, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार




