सीजी भास्कर, 11 सितम्बर। दुर्ग में 6 साल की बच्ची की हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी चाचा को फांसी की सजा सुनाई है। करीब 17 महीने पहले हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए 10 सदस्यीय SIT का गठन किया था। (Durg Rape Murder Death Sentence)
यह भी पढ़ें : Shamefull Act With Minor : शर्मनाक…रेप की कोशिश…बच्ची चीखी तो दौड़े लोग…मासूम की हत्या कर फरार हुआ आरोपी…
कन्या पूजन के दिन बच्ची हुई थी लापता : Durg Rape Murder Death Sentence
6 अप्रैल 2025 को बच्ची कन्या पूजन के लिए अपनी दादी के घर गई थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। परिवार ने काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने CCTV फुटेज और आसपास की जानकारी जुटाकर जांच शुरू की।

बच्ची चाचा की कार में मिली थी
जांच के दौरान पुलिस को बच्ची के चाचा की गतिविधियों पर शक हुआ। तलाशी के दौरान बच्ची कार में मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें :Durg Crime : दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार, शिकायत दबाने के आरोपों की भी जांच की मांग
यौन अपराध और हत्या में दोषी ठहराया गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और मामले में CCTV, DNA, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया गया।
करीब 17 महीने की कानूनी प्रक्रिया के बाद कोर्ट ने आरोपी चाचा को बच्ची के साथ यौन अपराध और हत्या का दोषी माना और फांसी की सजा सुनाई।
ख़बरें और भी हैं : Woman jumps into Gangrel Dam : पति की प्रताड़ना से परेशान, डेढ़ साल की बेटी को किनारे छोड़ किया आत्महत्या का प्रयास


