CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Breaking : छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग में ACB – EOW का छापा, मेडिकल इक्यूपमेंट घोटाले में एक दर्जन दवा सप्लायर्स के ठिकानों पर जारी है जांच

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग में ACB – EOW का छापा, मेडिकल इक्यूपमेंट घोटाले में एक दर्जन दवा सप्लायर्स के ठिकानों पर जारी है जांच

By Newsdesk Admin
27/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 जनवरी। छत्तीसगढ़ में मेडिकल इक्यूपमेंट घोटाले को लेकर EOW-ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत राजधानी रायपुर और दुर्ग के एक दर्जन से अधिक दवा सप्लायरों के ठिकानों पर रेड मारी गई है।

आपको बता दें कि दुर्ग में मोक्षित कॉरपोरेशन में EOW- ACB ने दबिश दी है। यहां शांतिलाल चोपड़ा और उनके बेटे शशांक चोपड़ा के घर और ऑफिस में जांच की जा रही है। चोपड़ा फैमिली सरकारी मेडिकल एजेंसी में दवाइयां का सप्लाई करने का काम करती हैं। एक दर्जन से अधिक अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल हैं। यह मामला री-एजेंट खरीदी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। फ़िलहाल कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुई इस खरीदी में सप्‍लायर को करीब 100 गुना ज्‍यादा भुगतान किया गया है। कांग्रेस सरकार में हुई इस खरीदी के लिए भुगतान मौजूदा सरकार ने किया है। यह मामला सत्‍ता पक्ष के विधायकों की तरफ से विधानसभा में भी उठाया गया था। इसके बाद सदन में ही सरकार ने जांच की घोषणा की थी।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में आज सुबह तीन गाड़ियों में एसीबी के 10 से अधिक अधिकारी दुर्ग के शांतिलाल चोपड़ा के घर और ऑफिस मोक्षित कॉरपोरेशन में छापेमारी करने पहुंचे हैं। राजधानी रायपुर के ठिकानों और दुर्ग में एसीबी ने एक साथ छापेमारी की है। एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम सुबह सुबह गंजपारा स्थित मोक्षित कार्पोरेशन और शांतिलाल व शशांक चोपड़ा के घर एक साथ पहुंची। तीन गाड़ियों में एक दर्जन से अधिकारी जांच करने पहुंचे हैं और पूरे घर व ऑफिस में दस्तावेज खंगाल रहे हैं। इस दौरान किसी को भी घर से अंदर बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है वहीं, घर और ऑफिस के बाहर पुलिस बल भी मौजूद है।

दुर्ग में गंजपारा निवासी शांतिलाल चोपड़ा और उनके बेटे शशांक चोपड़ा मोक्षित कार्पोरेशन नाम से दवा और मेडिकल इक्विपमेंट की एजेंसी चलाते हैं। इस एजेंसी का कार्य सरकारी मेडिकल एजेंसी में दवा की सप्लाई करना है। आरोप है कि इस एजेंसी के जरिए इन लोगों ने कई करोड़ के भ्रष्टाचार किए हैं। उसी की जांच के लिए ईओजब्ल्यू और एसीबी की टीम यहां पहुंची है। खबर लिखे जाने तक अधिकारियों की जांच जारी है।

“हां, मैं सट्टा खिलवाता हूं…पुलिस को रोज 5000 रुपये भी तो देता हूं…सिपाही खुद रोज हिस्सा लेने आता है…हिम्मत है तो उसे पकड़कर दिखाओ जो बुधवारी का सट्टा King है” 🛑 IPS को चुनौती देते सटोरिये का फिल्मी अंदाज में उत्पात
प्रदेश के 33 जिलों में यलो अलर्ट जारी: अगले 2 दिन धीमी रहेगी मानसून की रफ्तार, 6 दिनों में 22.69 मिमी बारिश दर्ज
Vehicle Tax : छत्तीसगढ़ में पुरानी गाड़ियों पर लगेगा 1% टैक्स, खरीदारों की जेब पर बोझ बढ़ेगा
DJ Ban : रात 10 बजे के बाद डीजे पर ताले, 8 फीट से बड़े डीजे पर रोक, पुलिस का कड़ा फरमान
Rice Procurement Review : कलेक्टर ने की धान खरीदी की समीक्षा, पहली टोकन कटाने वाले किसानों को प्राथमिकता देने निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?