सीजी भास्कर, 12 सितंबर। नगर निगम के करीब 70 करोड़ रुपए के सड़क डामरीकरण कार्यों पर ठेकेदारों की अतिरिक्त भुगतान की मांग से अड़चन पैदा (Bilaspur Municipal Corporation) हो गई है। ठेकेदार संघ ने डामर, इमल्शन और अन्य निर्माण सामग्री की कीमत बढ़ने का हवाला देते हुए मौजूदा दरों पर काम करने में असमर्थता जताई है।

कीमत बढ़ने का दिया हवाला Bilaspur Municipal Corporation
ठेकेदार संघ ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर बताया कि डामर और इमल्शन की कीमतों में करीब 100 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। वहीं एलडीओ में 75 प्रतिशत, थर्मोप्लास्टिक पेंट में 50 प्रतिशत और डीजल में करीब 10 प्रतिशत वृद्धि का दावा किया गया है।
यह भी पढ़ें: CM Sai Action : खामभाठा पुल पर सीएम साय सख्त, कलेक्टर से ली जानकारी, तय समय में पूरा होगा निर्माण
15 अक्टूबर के बाद होना है डामरीकरण
निगम के अनुसार कई सड़कों का डामरीकरण 15 अक्टूबर के बाद किया (Bilaspur Municipal Corporation) जाना है। ठेकेदारों ने मूल्यवृद्धि की राशि देने की मांग की है। हालांकि निगम प्रशासन ने साफ किया है कि अनुबंध के मुताबिक तय समय पर काम पूरा नहीं करने पर पेनाल्टी समेत वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Share Trading Fraud : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 96 लाख की ठगी, फर्जी ऐप में दिखाया 1.90 करोड़ का मुनाफा
शासन से लिया जाएगा मार्गदर्शन
ठेकेदारों ने निगम आयुक्त से मुलाकात कर अपनी मांग शासन स्तर पर रखने की बात (Bilaspur Municipal Corporation) कही है। निगम आयुक्त के मुताबिक मूल्यवृद्धि का मुद्दा प्रदेश स्तर पर भी उठाया जा रहा है, इसलिए इस मामले में शासन से मार्गदर्शन लिया जाएगा।
खबरें और भी हैं…H1N1 Cases Bastar : बस्तर में स्वाइन फ्लू के 4 मरीज भर्ती, मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड तैयार


