CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Police Extortion Complaint : मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे युवक से मारपीट का आरोप, 5 हजार लेने की शिकायत; थाना प्रभारी हटाए गए

Bilaspur Police Extortion Complaint : मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे युवक से मारपीट का आरोप, 5 हजार लेने की शिकायत; थाना प्रभारी हटाए गए

By Newsdesk Admin
16/09/2026
Share
Bilaspur Police Extortion Complaint
Bilaspur Police Extortion Complaint : मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे युवक से मारपीट का आरोप, 5 हजार लेने की शिकायत; थाना प्रभारी हटाए गए

सीजी भास्कर, 16 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे एक फेरीवाले युवक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और 5 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि पहले उसके साथ थाने में मारपीट की गई और बाद में 2 हजार रुपए नकद तथा 3 हजार रुपए ऑनलाइन लिए गए। उसने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की है। (Bilaspur Police Extortion Complaint)

Contents
  • मोबाइल चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था युवक : Bilaspur Police Extortion Complaint
  • पुलिसकर्मियों पर मारपीट और पैसे लेने का आरोप
  • पत्नी से करवाया 3 हजार रुपए का ऑनलाइन भुगतान : Bilaspur Police Extortion Complaint
  • थाना प्रभारी हटाए गए

शिकायत के बाद मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा को हटा दिया गया है। उनकी जगह निरीक्षक कपिलदेव चंद्रा को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, स्थानांतरण आदेश में सलीम खाखा को हटाने का कारण प्रशासनिक बताया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Siltra Mobile Theft : सिलतरा में वर्मा मोबाइल शॉप में सेंधमारी : एक ही रात में 57 मोबाइल चोरी

मोबाइल चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था युवक : Bilaspur Police Extortion Complaint

बिल्हा थाना क्षेत्र के पत्थरखान निवासी नकुल प्रसाद मांडरे गांव-गांव घूमकर साड़ी और कपड़े बेचता है। 11 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे वह मस्तूरी की ओर निकला था। रास्ते में पेट्रोल पंप पर वाहन में पेट्रोल भराने के बाद उसने शराब पी। कुछ दूरी पर वाहन रोकने के बाद उसे पता चला कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है।

इसके बाद वह मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने मस्तूरी थाने पहुंचा। उसने मुंशी शिवचरण मरावी को मोबाइल चोरी होने की जानकारी दी। शिकायत के मुताबिक, उसे बाहर से आवेदन की फोटोकॉपी कराने के लिए भेजा गया। वापस आने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

 

यह भी पढ़ें :Raipur Minor Assault Case: मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग पर बर्बरता, वर्दी पर उठे गंभीर सवाल

Bilaspur Police Extortion Complaint
Bilaspur Police Extortion Complaint : मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे युवक से मारपीट का आरोप, 5 हजार लेने की शिकायत; थाना प्रभारी हटाए गए

पुलिसकर्मियों पर मारपीट और पैसे लेने का आरोप

युवक ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी दिनेश निराला, शिवचरण मरावी और नीतीश बंजारे ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और थाने के अंदर ले जाकर मारपीट की। उसका यह भी आरोप है कि उस समय थाना प्रभारी सलीम खाखा मौजूद थे, लेकिन उन्होंने पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश नहीं की।

शिकायत के अनुसार, तलाशी के दौरान उसकी जेब से 2 हजार रुपए नकद लिए गए और वाहन की चाबी भी रख ली गई। इसके बाद उसे छोड़ने के लिए 3 हजार रुपए और मांगे गए।

 

यह भी पढ़ें : हास्पीटल में तीमारदारों के बीच सोने की एक्टिंग करते टटोली जेब, मोबाइल और कैश चोरी कर निकल गया युवक, वारदात सीसीटीवी में कैद

पत्नी से करवाया 3 हजार रुपए का ऑनलाइन भुगतान : Bilaspur Police Extortion Complaint

युवक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों के दबाव में उसने अपनी पत्नी से सूर्य सागर नाम के व्यक्ति के नंबर पर चैट के जरिए 3 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। इस तरह कुल 5 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया गया है। युवक ने 3 हजार रुपए के ऑनलाइन भुगतान का प्रमाण भी शिकायत के साथ सौंपा है।

 

यह भी पढ़ें : PF Withdrawal New Rules: पीएफ निकासी और ट्रांसफर में बड़ा बदलाव, लाइसेंसधारी एजेंट सिस्टम की तैयारी

थाना प्रभारी हटाए गए

शिकायत सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा को हटा दिया। उनकी जगह कपिलदेव चंद्रा को जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, पुलिस की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश में इसे प्रशासनिक कार्रवाई बताया गया है।

सलीम खाखा के कामकाज को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आने की बात कही गई है, लेकिन इन शिकायतों और मौजूदा कार्रवाई के बीच सीधे संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

यह भी पढ़ें : PF Withdrawal New Rules: पीएफ निकासी और ट्रांसफर में बड़ा बदलाव, लाइसेंसधारी एजेंट सिस्टम की तैयारी

 

ख़बरें और भी हैं :Punjab News : 8 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए पूर्व IG, खुद को मारी गोली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में छत्तीसगढ़ के इस नेता का तेजी से बढ़ा नाम, पीएम मोदी और संघ दोनों की हैं पसंद….. चयनित तीन नामों में ही क्या लगेगी अध्यक्ष की मुहर…. पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Sunetra Pawar Deputy CM : महाराष्ट्र को मिलेगी पहली महिला डिप्टी CM, आज शाम शपथ ग्रहण
OH…MY…GOD….तीन साल की प्यासी मासूम बच्ची “पानी” समझ बोतल उठा पी गई शराब, छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिल दहलाने वाला हादसा, अस्पताल में बच्ची की मौत, परिवार सदमे में
Super Randonneur Record: 5 दिनों में इतिहास रचकर सुरेश दुआ बने छत्तीसगढ़ के पहले साइकिलिस्ट
CT Scan Facility : 4 करोड़ 49 लाख की लागत से स्थापित हुई अत्याधुनिक सीटी स्कैन की सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh AI Mission : 500 करोड़ का मिशन, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को AI से जोड़ने की तैयारी
Chhattisgarh AI Mission : 500 करोड़ का मिशन, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को AI से जोड़ने की तैयारी

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री एआई मिशन (Chhattisgarh AI…

Raipur Traffic Alert : राजधानी में आज इन 4 रास्तों से गुजरना मुश्किल, 500 जवान संभालेंगे ट्रैफिक, रात 8 बजे तक असर
Raipur Traffic Alert : राजधानी में आज इन 4 रास्तों से गुजरना मुश्किल, 500 जवान संभालेंगे ट्रैफिक, रात 8 बजे तक असर

ट्रैफिक डायवर्जन (Raipur Traffic Alert) के चलते कुछ…

PM Modi Birthday : दीप जलाने पर भूपेश के सवाल, अरुण साव बोले- 140 करोड़ जनता के आशीर्वाद के दीप जल रहे
PM Modi Birthday : दीप जलाने पर भूपेश के सवाल, अरुण साव बोले- 140 करोड़ जनता के आशीर्वाद के दीप जल रहे

अरुण साव ने जवाब देते हुए कहा कि…

Shyam Baba Temple
Shyam Baba Temple : रायपुर में बनने जा रहा दूसरा बड़ा श्याम मंदिर, 20 हजार वर्गफीट में बनेगा भव्य परिसर, दिसंबर में भूमि पूजन

राजधानी में श्याम भक्तों के लिए एक और…

Land Dispute
Land Dispute : पुश्तैनी जमीन के लिए 68 साल के किसान की लंबी लड़ाई, फर्जी सीमांकन का आरोप, ढाई साल से लगा रहे अधिकारियों के चक्कर

क्षेत्र में अपनी पुश्तैनी जमीन को लेकर 68…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?