सीजी भास्कर, 16 सितंबर। जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों को समझाने पहुंचे भाजपा पार्षद पर हमला करने का मामला (BJP Councillor Attack) सामने आया है। आरोप है कि विवाद शांत कराने पहुंचे पार्षद विजय चौहान के सिर पर युवक ने लोहे की जैक रॉड से वार कर दिया। घायल पार्षद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बीच-बचाव करने पहुंचे थे पार्षद BJP Councillor Attack
शनिवार रात वार्ड नंबर 36 के पार्षद विजय चौहान बाइक से घर लौट रहे थे। पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड के पास मटन मार्केट में कुछ युवकों के बीच मारपीट देखकर वह रुक गए और विवाद शांत कराने की कोशिश करने लगे।
पुलिस के मुताबिक, पार्षद ने कमल सारथी को झगड़ा करने से मना किया। इसी बात पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जैक रॉड से पार्षद पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: Dhamtari Balod Irrigation : धमतरी-बालोद में सिंचाई को बड़ा बूस्ट, 5 योजनाओं के लिए 21.50 करोड़ मंजूर
घर पहुंचते ही पुलिस ने पकड़ा
घटना के बाद पार्षद के पिता ने जूटमिल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस को सूचना मिली कि कमल सारथी वापस अपने घर पहुंचा है। टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हमले में इस्तेमाल लोहे की जैक रॉड भी बरामद की गई।
आरोपी को जेल भेजा
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पार्षद के बीच-बचाव करने पर गुस्सा आने की बात बताई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने की प्रक्रिया की गई।
खबरें और भी हैं: BJP Leader Attack : भाजपा नेता पर चाकू से हमला कर भागा आरोपी, भाई की सूचना पर रायपुर स्टेशन से पकड़ा गया


