सीजी भास्कर, 18 सितम्बर। खम्हारडीह इलाके के लाभांडी में रहने वाले कारोबारी तनुज अग्रवाल के व्हाट्सऐप पर 12 सितंबर को एक APK फाइल आई थी। मोबाइल में ऑटो डाउनलोड फीचर ऑन होने के कारण फाइल अपने आप डाउनलोड हो गई। ( APK File Cyber Fraud)
यह भी पढ़ें : Raipur Fraud : चीनी सप्लाई का झांसा देकर कारोबारी से 1.87 करोड़ की ठगी, पुणे की कंपनी पर केस दर्ज

कारोबारी के बैंकिंग माध्यमों से निकाले गए ₹4.15 लाख : APK File Cyber Fraud
इसके बाद उनके बैंकिंग माध्यमों से कुल 4 लाख 15 हजार 529 रुपए निकाल लिए गए। इसमें बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड से करीब 70 हजार रुपए, जबकि यूनियन बैंक के करंट अकाउंट से यूपीआई के जरिए करीब 3 लाख 45 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए।
यह भी पढ़ें : ACB-EOW Raid in Liquor Scam Case : कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, अहम दस्तावेज जब्त
साइबर ठगी का पता चलने पर पोर्टल पर की शिकायत
ठगी का पता चलने के बाद कारोबारी ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद खम्हारडीह पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि APK फाइल किस नंबर से भेजी गई थी और रकम (APK File Cyber Fraud) किन खातों में ट्रांसफर हुई। साइबर और बैंकिंग ट्रांजैक्शन की जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Dhamtari Rice Trader Murder : चावल कारोबारी की बेरहमी से हत्या, दिनदहाड़े वारदात से दहशत
ख़बरें और भी हैं :Fake Currency Scam : 45 करोड़ के नकली नोट का झांसा, कारोबारी से 1.13 करोड़ की ठगी


