सीजी भास्कर, 18 सितंबर। वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire Hathaway के चेयरमैन पद से इस्तीफा (Warren Buffett) दे दिया। कंपनी के आधिकारिक बयान के मुताबिक अब उन्हें चेयरमैन एमेरिटस बनाया गया है। बफे कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बने रहेंगे और सलाह देते रहेंगे।
बर्कशायर की उत्तराधिकार योजना के तहत अब उनके बेटे हॉवर्ड बफे को नया चेयरमैन बनाया गया है। हॉवर्ड 1993 से कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर हैं। वहीं ग्रेग एबेल कंपनी के सीईओ बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें: iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन
बफे बने चेयरमैन एमेरिटस Warren Buffett
चेयरमैन पद छोड़ने के बाद भी बफे पूरी तरह Berkshire Hathaway से अलग नहीं हुए हैं। वे बोर्ड में डायरेक्टर के रूप में बने रहेंगे। कंपनी के मुताबिक वे आगे भी अपने अनुभव और सलाह के जरिए योगदान देते रहेंगे।
बफे ने अपने शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा कि अब नेतृत्व परिवर्तन पूरा करने का समय (Warren Buffett) आ गया है। उन्होंने ग्रेग एबेल के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि कंपनी आगे के लिए मजबूत स्थिति में है।
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान
हॉवर्ड बफे संभालेंगे चेयरमैन की जिम्मेदारी
हॉवर्ड बफे Howard G. Buffett Foundation के चेयरमैन और सीईओ हैं। यह संस्था वैश्विक खाद्य सुरक्षा और संघर्ष कम करने जैसे मुद्दों पर काम करती है। वे कई सार्वजनिक और निजी कंपनियों के बोर्ड में भी रह चुके हैं।
कंपनी के मुताबिक ग्रेग एबेल Berkshire Hathaway के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि हॉवर्ड बफे कंपनी की संस्कृति और मूल्यों की देखरेख की भूमिका (Warren Buffett) निभाएंगे।
यह भी पढ़ें: Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
छह दशक से ज्यादा लंबा जुड़ाव
वॉरेन बफे ने 1965 से Berkshire Hathaway के साथ काम किया। कंपनी के मौजूदा बदलाव को लंबे समय से तैयार की जा रही नेतृत्व उत्तराधिकार योजना का हिस्सा माना जा रहा है। 2025 के अंत में ग्रेग एबेल ने सीईओ की जिम्मेदारी संभाली थी और अब चेयरमैन पद का बदलाव भी पूरा हो गया है।
खबरें और भी हैं : Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय



