सीजी भास्कर, 20 सितंबर : एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ तूफानी शतक जड़ दिया। तूफानी शतक (Shafali Verma Century) के साथ उन्होंने 49 गेंदों में सेंचुरी पूरी की और नाबाद 100 रन की पारी खेली। यह महिला टी20 इंटरनेशनल में शेफाली वर्मा का पहला शतक है। उनकी पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला
शेफाली की इस पारी के साथ एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का एक खास रिकॉर्ड भी बना। एशियन गेम्स का रिकॉर्ड (Shafali Verma Century) अपने नाम करते हुए वह इस प्रतियोगिता में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गईं। बांग्लादेश के खिलाफ शेफाली ने 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पारी के अंत तक नाबाद रहीं।
यह भी पढ़ें : BSP Township Housing RTI : बीएसपी टाउनशिप के 33,327 आवास, अधिकारियों-कर्मचारियों के कब्जे का रिकॉर्ड नहीं
9 छक्कों के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
शेफाली ने अपनी 100 रन की नाबाद पारी में तीन चौके और नौ छक्के लगाए। नौ छक्कों की पारी (Shafali Verma Century) के दौरान उन्होंने महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। शेफाली के नाम अब महिला टी20 इंटरनेशनल में 104 छक्के हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम था, जिनके खाते में 100 छक्के दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Dog Attack : सारंगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, दो दिन में 31 लोगों को काटा, बलौदाबाजार में 13 घायल
हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड की बराबरी
49 गेंदों में शतक पूरा करने के साथ शेफाली ने महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज भारतीय शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हरमनप्रीत कौर ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया था। सबसे तेज भारतीय शतक (Shafali Verma Century) के इस रिकॉर्ड की अब शेफाली ने भी बराबरी कर ली है।
यह भी पढ़ें : GST Gutkha Factory Raid : कुम्हारी में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त
भारत ने बनाया 195 रन का स्कोर
शेफाली की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 195 रन बनाए। शेफाली वर्मा का शतक (Shafali Verma Century) भारतीय पारी का सबसे बड़ा आकर्षण रहा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारत को सेमीफाइनल में मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें : Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प



