CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 20 निष्कासित नेताओं की वापसी का रास्ता साफ

Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 20 निष्कासित नेताओं की वापसी का रास्ता साफ

By Newsdesk Admin
21/09/2026
Share
Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 20 निष्कासित नेताओं की वापसी का रास्ता साफ

सीजी भास्कर, 21 सितम्बर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित 36 नेताओं में से 20 का निष्कासन रद्द कर दिया है। शनिवार को हुई अनुशासन समिति की बैठक में इन नेताओं की पार्टी में वापसी के आवेदनों पर चर्चा की गई। निर्णय के बाद संबंधित नेताओं के लिए संगठन में दोबारा सक्रिय होने का रास्ता खुल गया है। (Chhattisgarh Congress)

Contents
  • रायपुर और मुंगेली के नेताओं को राहत : Chhattisgarh Congress
  • गरियाबंद से पांच नेताओं की वापसी
  • राजनांदगांव के कई नेताओं को मिली राहत : Chhattisgarh Congress
  • तत्काल प्रभाव से लागू होगा फैसला

वहीं, बाकी 16 नेताओं के मामलों पर अभी विचार जारी है। इनमें अमित जोगी, रेणु जोगी और बृहस्पति सिंह समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं। इन मामलों पर अंतिम फैसला बाद में लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Congress District Presidents : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: 25 जिलों को नए अध्यक्ष, 16 में दोबारा भरोसा

रायपुर और मुंगेली के नेताओं को राहत : Chhattisgarh Congress

निष्कासन रद्द किए गए नेताओं की सूची में रायपुर, राजनांदगांव, मुंगेली समेत कई जिलों के नेता शामिल हैं। रायपुर से आनंद कुकरेजा, पूनम पांडेय और विशाल रजानी का निष्कासन रद्द किया गया है। मुंगेली से पार्षद विनय चोपड़ा को भी पार्टी में वापसी की अनुमति दी गई है।

आनंद कुकरेजा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित किया गया था। इससे पहले उनके बेटे अजीत कुकरेजा के खिलाफ भी पार्टी के फैसले के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ने के मामले में कार्रवाई की गई थी।

 

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ कांग्रेस वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा गिरफ्तार, 2023 में रेल रोको आंदोलन मामले में हुई कार्रवाई

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 20 निष्कासित नेताओं की वापसी का रास्ता साफ

 

गरियाबंद से पांच नेताओं की वापसी

गरियाबंद जिले से गोरेलाल सिन्हा, राधोवा महाड़िक, भविष्य प्रधान, ऋतिक सिन्हा और भानुप्रताप साहू का निष्कासन रद्द किया गया है। कोंडागांव से सुशील सोनी का नाम भी वापसी वाली सूची में शामिल है।

 

यह भी पढ़ें : Congress SC Department : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बदली SC विभाग की कमान, निर्मल कोसरे बने नए प्रदेश अध्यक्ष

राजनांदगांव के कई नेताओं को मिली राहत : Chhattisgarh Congress

राजनांदगांव जिले से सगीर खान, सिद्धार्थ डोंगरे, राजेश गुप्ता, जितेश सिमनकर, सकूर चौहान, सुनीता सिन्हा, आशीष सोनकर और शशांक डोंगरे का निष्कासन रद्द किया गया है। सूची में अंजू बंजारे और श्यामबती सिन्हा के नाम भी शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को बुलाया गया दिल्ली, राहुल गांधी और खरगे की मौजूदगी में अहम बैठक

तत्काल प्रभाव से लागू होगा फैसला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अनुशासन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार संबंधित नेताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। यह आदेश प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासन मलकीत सिंह गैदू की ओर से जारी किया गया है।

यह निष्कासन रद्द करने की पहली सूची है। विधानसभा और निकाय चुनावों के दौरान अलग-अलग कारणों से पार्टी से बाहर किए गए नेताओं की वापसी के लिए आवेदन लिए गए थे। अब 20 नेताओं का निष्कासन रद्द होने के बाद उनके संगठन में दोबारा सक्रिय होने की संभावना है। बाकी नेताओं के मामलों (Chhattisgarh Congress) पर पार्टी स्तर पर विचार जारी है।

 

यह भी पढ़ें : Municipal Election 2026 Results : 5 में से 3 निकायों पर भाजपा का कब्जा, 2 में कांग्रेस की जीत

 

खबरें और भी :Chhattisgarh Congress : निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, डहरिया-धनेन्द्र साहू और मोहन मरकाम को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Soumya Chaurasia ED Remand : शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सौम्या चौरसिया 14 दिनों की ED रिमांड पर
Amitabh Bachchan shows his work passion : एक दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग पूरी
शैक्षिक कैलेंडर में बड़ा बदलाव: अब प्राइमरी बच्चों को भोजन के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानें नया समय
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी
Vishnu Deo Sai : दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री ने बताए बड़े फैसले, बस्तर से लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा तक रखे अहम प्रस्ताव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Traffic
Raipur Traffic : गणेशोत्सव में बदली रायपुर की यातायात व्यवस्था, 27 सितंबर तक दिनभर भारी वाहनों की नो-एंट्री

गणेशोत्सव के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए…

Farmer Registry
Farmer Registry : किसानों के लिए जरूरी बदलाव, संयुक्त जमीन के हर हिस्सेदार का अलग पंजीयन, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

छत्तीसगढ़ में AgriStack के तहत संयुक्त और पुश्तैनी…

Bhilai Steel Plant
Bhilai Steel Plant : भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की कोशिश का मामला, फरार दो आरोपी दबोचे गए, दीवार फांदकर घुसने का आरोप

भिलाई स्टील प्लांट के भीतर चोरी की कोशिश…

Raipur Traffic
Raipur Traffic : गणेशोत्सव में रायपुर की सड़कों पर बदली व्यवस्था, 27 सितंबर तक इन रास्तों पर भारी वाहनों की रोक

गणेशोत्सव के चलते शाम होते ही रायपुर की…

Sonam Wangchuk Ladakh March
Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का मार्च

Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख में हुई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?