सीजी भास्कर, 22 सितंबर। जामुल थाना क्षेत्र के राहुल पेट्रोल पंप पर ट्रक साइड लगाने को लेकर हुए विवाद में चालक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपित फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पेट्रोल पंप पर हुआ यह हमला (Bhilai Petrol Pump Attack) ट्रक हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद हुआ।
यह भी पढ़ें : CGPSC Case : सीजीपीएससी मामले में आज अहम कदम, टामन सोनवानी के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी
ट्रक हटाने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी धनंजय शर्मा 21 सितंबर की रात करीब 10 बजे डीजल भरवाने राहुल पेट्रोल पंप पहुंचे थे। वहां पहले से खड़े ट्रक क्रमांक सीजी-04 क्यूबी 1851 को हटाने को लेकर उनके चालक नितीश कुमार का दूसरे ट्रक के चालक और हेल्पर से विवाद हो गया। इसी दौरान गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। ट्रक साइड लगाने के विवाद (Bhilai Petrol Pump Attack) में हेल्पर ने मारपीट की और चालक लखविंदर सिंग उर्फ पिन्टु ने धारदार हथियार से नितीश के सिर पर वार कर दिया।
यह भी पढ़ें : Government Jobs : सरकारी नौकरी में सैलरी के साथ छुट्टियां भी…❗Gen Z की नजर इन 3 नौकरियों पर
लोहे का धारदार हथियार जब्त
घटना के बाद धनंजय शर्मा की रिपोर्ट पर जामुल पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी कर लखविंदर सिंग उर्फ पिन्टु (48) को गिरफ्तार कर लिया। जानलेवा हमले (Bhilai Petrol Pump Attack) में इस्तेमाल लोहे का धारदार हथियार भी उसके कब्जे से बरामद किया गया है।
फरार हेल्पर की तलाश
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में फरार हेल्पर जसनदीप सिंग की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। पेट्रोल पंप पर हमले (Bhilai Petrol Pump Attack) के मामले में फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद एक आरोपित गिरफ्त में आ चुका है, जबकि दूसरे आरोपित की तलाश जारी है। हमले के इस मामले (Bhilai Petrol Pump Attack) में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ में नेताओं के बीच बहस का दौर तेज, अब अस्पताल से कोल माइंस तक चुनौती



