सीजी भास्कर, 23 सितम्बर। जशपुरनगर में जिलेभर की मितानिनें एनएचएम से हटाकर ठेका कंपनी के अधीन किए जाने की आशंका को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं। मितानिनों ने कलेक्टर और सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपकर अपनी चिंता जताई। (Jashpur Mitanin Contract Concern)
यह भी पढ़ें : Ayushman Bharat Fake Claims : आयुष्मान में फर्जी क्लेम को रोकने सीएमएचओ और बीएमओ रखेंगे गिद्ध की नजर…!

आयुष्मान कार्ड के नाम पर दस्तावेज लेने का दावा
उनका कहना है कि कुछ दिन पहले आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर उनके और परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज लिए गए थे, जिसके बाद ठेका कंपनी के अधीन किए जाने की चर्चा शुरू हुई।
यह भी पढ़ें : FIR in Nursing Council scam : निलंबित रजिस्ट्रार समेत 6 के खिलाफ नर्सिंग काउंसिल घोटाले में FIR
CMHO डॉ. जीएस जात्रा ने आशंका को बताया गलत : Jashpur Mitanin Contract Concern
मितानिनों ने इस व्यवस्था का विरोध करते हुए अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। वहीं, सीएमएचओ डॉ. जीएस जात्रा ने मितानिनों को हटाने या ठेका कंपनी के अधीन करने की बात को पूरी तरह गलत बताया।
उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने के लिए डाटा जुटाया जा रहा है और इसका मितानिनों की कार्य व्यवस्था में बदलाव से कोई संबंध नहीं है।
यह भी पढ़ें : मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए 500 रुपए लेने का आरोप, जशपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर का VIDEO वायरल; कलेक्टर ने जांच टीम बनाई
ख़बरें और भी हैं :Surajpur Hospital : सरकारी अस्पताल के कमरे में क्या चल रहा था, VIDEO सामने आते ही मचा हड़कंप, दो कर्मचारी सस्पेंड


