CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Transformer Accident Death : बेमेतरा में ट्रांसफॉर्मर हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की मौत; पांच दिन इलाज के बाद गई जान

Transformer Accident Death : बेमेतरा में ट्रांसफॉर्मर हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की मौत; पांच दिन इलाज के बाद गई जान

By Newsdesk Admin
26/09/2026
Share
Transformer Accident Death
Transformer Accident Death : बेमेतरा में ट्रांसफॉर्मर हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की मौत; पांच दिन इलाज के बाद गई जान

सीजी भास्कर, 26 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में खेत में काम करने के दौरान ट्रांसफॉर्मर फटने से झुलसे तीन किसानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 20 सितंबर को हेमबंद खार में हुआ था। ट्रांसफॉर्मर में जोरदार धमाके के बाद गर्म तेल और आग की लपटें दूर तक फैल गई थीं, जिसकी चपेट में आने से तीनों किसान गंभीर रूप से झुलस गए थे। (Transformer Accident Death)

Contents
  • गंभीर रूप से झुलसे थे तीनों किसान : Transformer Accident Death 
  • पांच दिन तक चला इलाज, पिता-पुत्र ने एक साथ दम तोड़ा
  • तीसरे किसान की भी इलाज के दौरान मौत : Transformer Accident Death 

 

यह भी पढ़ें : Kumbh Budget : कुंभ के बजट का सिर्फ 0.1 फीसदी स्कूलों पर खर्च होता तो बदल जाती तस्वीर, सुप्रीम कोर्ट जज की टिप्पणी

गंभीर रूप से झुलसे थे तीनों किसान : Transformer Accident Death 

हादसे के समय ईश्वर पटेल (62), राधेश्याम चंद्राकर (50) और उनके बेटे छन्नू चंद्राकर (32) खेत में काम कर रहे थे। धमाके के बाद ट्रांसफॉर्मर से निकला गर्म तेल तीनों पर गिर गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रायपुर रेफर किया गया।

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur Car Fire : चलती टाटा सफारी में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Transformer Accident Death
Transformer Accident Death : बेमेतरा में ट्रांसफॉर्मर हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की मौत; पांच दिन इलाज के बाद गई जान

 

पांच दिन तक चला इलाज, पिता-पुत्र ने एक साथ दम तोड़ा

राधेश्याम चंद्राकर और उनके बेटे छन्नू की हालत इलाज के दौरान गंभीर बनी रही। करीब पांच दिन तक उपचार चलने के बाद शुक्रवार को दोनों की मौत हो गई। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से परिवार में मातम छा गया। छन्नू चंद्राकर के छोटे बच्चे हैं। शुक्रवार रात बारिश के बीच दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

 

यह भी पढ़ें : Durg Mayor Alka Baghmar : दुर्ग महापौर अलका बाघमार की इनोवा कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला

तीसरे किसान की भी इलाज के दौरान मौत : Transformer Accident Death 

हादसे में झुलसे 62 वर्षीय किसान ईश्वर पटेल ने भी शुक्रवार को रायपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके बेटे प्रकाश पटेल के अनुसार, ईश्वर पटेल का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और शनिवार को मोहतरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एक ही हादसे में तीन किसानों की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी बताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : Kolkata Airport Fire  : ATC बिल्डिंग में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

 

ख़बरें और भी हैं :Korba Carbon Factory Fire : बायलर में धमाके के बाद कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, भाग कर मजदूरों ने बचाई जान

Turmeric Seed Scam : हल्दी बीज वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर कृषि मंत्री नेताम सख्त, तत्काल जांच के निर्देश
Rajnandgaon Theft Case : सूने मकान में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, नागपुर से दो आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवर गलाकर मिटाई पहचान
Transport Nagar : बलौदाबाजार में बनेगा नया ट्रांसपोर्ट नगर, राज्य शासन ने मंजूर किए 16.41 करोड़ रुपये
High Court Verdict Fake Salary Scam: 25 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी
कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत: संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्ला बोल…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Asian Games 2026 Women Kabaddi : ईरान को हराकर भारत फिर बना चैंपियन, महिला कबड्डी में चौथा स्वर्ण
Asian Games 2026 Women Kabaddi : ईरान को हराकर भारत फिर बना चैंपियन, महिला कबड्डी में चौथा स्वर्ण

महिला कबड्डी में भारत की जीत (Asian Games…

Indian Knowledge Tradition : भारतीय ज्ञान परम्परा पर प्रखर वक्ताओं का उद्बोधन, 27 सितंबर को संगोष्ठी
Indian Knowledge Tradition : भारतीय ज्ञान परम्परा पर प्रखर वक्ताओं का उद्बोधन, 27 सितंबर को संगोष्ठी

भिलाई में भारतीय ज्ञान परम्परा (Indian Knowledge Tradition)…

Baloda Bazar Flood Alert : बलौदाबाजार में नदी-नाले उफान पर, अमेठी घाट समेत 14 पुल-पुलिया बंद
Baloda Bazar Flood Alert : बलौदाबाजार में नदी-नाले उफान पर, अमेठी घाट समेत 14 पुल-पुलिया बंद

बाढ़ का अलर्ट (Baloda Bazar Flood Alert) देखते…

Durg Flood Rescue : दुर्ग में बाढ़ का कहर, 160 ग्रामीणों का रेस्क्यू
Durg Flood Rescue : दुर्ग में बाढ़ का कहर, 160 ग्रामीणों का रेस्क्यू

लगातार बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने…

Mahadev Ghat Road Closed : अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक
Mahadev Ghat Road Closed : अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक

दुर्ग पुलिस प्रशासन ने अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?