CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Iran Leadership : ईरान में बड़े फैसले कौन ले रहा? छह लोगों की टीम पर सामने आई नई जानकारी

Iran Leadership : ईरान में बड़े फैसले कौन ले रहा? छह लोगों की टीम पर सामने आई नई जानकारी

By Newsdesk Admin
29/09/2026
Share
Iran Leadership
Iran Leadership

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के सार्वजनिक रूप से कम नजर आने के बीच ईरान में बड़े फैसले किस तरह (Iran Leadership) लिए जा रहे हैं, इसे लेकर नई जानकारी सामने आई है। राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बताया है कि युद्ध, बातचीत और दूसरे अहम मुद्दों पर फैसले एक छह सदस्यीय टीम की सलाह और आपसी समन्वय से लिए जाते हैं।

Contents
  • छह लोगों की टीम में कौन-कौन? Iran Leadership
  • अमेरिका से बातचीत पर भी इसी टीम की नजर

पेजेश्कियान के मुताबिक इस टीम में अलग-अलग सरकारी विभागों, सुरक्षा बलों और संसद से जुड़े लोग शामिल हैं। हालांकि राष्ट्रपति ने सदस्यों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। कुछ रिपोर्टों में संभावित सदस्यों के तौर पर कई वरिष्ठ नेताओं और सैन्य अधिकारियों के नाम बताए गए हैं, लेकिन इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

Iran Leadership

 

यह भी पढ़ें…Personality Rights : चार साल में 50 सितारे पहुंचे अदालत, पहचान के गलत इस्तेमाल पर क्यों बढ़ी कानूनी लड़ाई?

 

छह लोगों की टीम में कौन-कौन? Iran Leadership

 

रिपोर्टों में संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ, राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, न्यायपालिका प्रमुख गुलामहुसैन मोहसेनी-एजेई, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल से जुड़े अधिकारी और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के नाम संभावित तौर पर सामने आए हैं। हालांकि इसे आधिकारिक सूची नहीं माना गया है। पेजेश्कियान ने कहा कि मुज्तबा खामेनेई भी इन नेताओं से विचार-विमर्श करते हैं।

 

यह भी पढ़ें…Asian Games 2026 : बिना मैच खेले सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका, 1 अक्टूबर को होगा मुकाबला

 

अमेरिका से बातचीत पर भी इसी टीम की नजर

 

ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत को लेकर भी यह व्यवस्था अहम मानी जा रही है। हाल के दिनों में कतर समेत दूसरे मध्यस्थों के जरिए दोनों देशों के बीच संपर्क हुआ है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर खोलने और परमाणु मुद्दे पर बातचीत आगे बढ़ाने से जुड़ा प्रस्ताव भी रखा है।

 

यह भी पढ़ें…ODI World Cup 2027 : इस दिन आएगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानिए कब से शुरू होने की उम्मीद

 

फिलहाल बातचीत में होर्मुज, प्रतिबंधों और परमाणु कार्यक्रम जैसे मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं। ऐसे में ईरान के भीतर फैसले लेने वाली इस छह सदस्यीय व्यवस्था की भूमिका आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण रह सकती है।

 

खबरें और भी हैं…RDA Land Allotment Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को सड्डू में प्लॉट देने पर सवाल, कांग्रेस नेता ने मांगी जांच

Chhattisgarh guest lecturers protest : ‘हरियाणा-MP में सुविधाएं, CG में क्यों नहीं?’ अतिथि व्याख्याताओं का सवाल
Jubin Garg Island: सिंगापुर ने भारतीय सिंगर के सम्मान में किया द्वीप का नामकरण
भिलाई निगम MIC सदस्य सीजू एंथोनी को मातृ शोक, रविवार को अंतिम यात्रा
इंस्टा पर बनी गर्लफ्रेंड, मिलने बुलाया तो नहीं आई……युवक करता रहा इंतजार….फिर हुआ ये कि सुन कर दिल दहल जाएगा…Film नहीं महाराष्ट्र के गोंदिया की असल कहानी, गिरफ्तार हुई Girlfriend, जांच जारी
भराए जा रहे महतारी वंदन और प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म….❗कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग में की शिकायत, कहा – “काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?