सीजी भास्कर, 30 सितंबर। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को पायलटों के बीच हिंसक झड़प की खबर से हड़कंप (Flydubai Flight) मच गया। घटना के दौरान विमान ने पहले इमरजेंसी कोड 7700 और फिर हाईजैक से जुड़ा कोड 7500 भेजा। विमान करीब 34 हजार फीट से तेजी से नीचे आया और बाद में सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।

यह भी पढ़ें…Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त
चाकू से हमले की खबर Flydubai Flight
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पायलट ने दूसरे पर चाकू से हमला किया। यात्रियों और विमान में मौजूद अन्य क्रू सदस्यों ने स्थिति संभालने में मदद की। दोनों पायलट घायल हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें…Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर
17 हजार फीट तक नीचे आया विमान
विमान करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे (Flydubai Flight) आया। इसके बाद इजराइल ने सुरक्षा के मद्देनजर लड़ाकू विमान रवाना किए। फ्लाईदुबई ने पुष्टि की कि विमान ताबुक में सुरक्षित उतरा और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
घटना के कारणों और पायलटों के बीच हुई झड़प की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं…Dry Day : ड्राय-डे से पहले बड़ी कार्रवाई, घर के तहखाने से 184 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार



