सीजी भास्कर, 1 अक्टूबर। पावरग्रिड रायपुर उपकेंद्र में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी कार्यशाला एवं हिंदी पखवाड़ा के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन (Powergrid Hindi Diwas) किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र दास मानिकपुरी उप प्रबंधक भिलाई इस्पात संयंत्र ने राजभाषा हिंदी के महत्व, शुद्ध एवं प्रभावी हिंदी लेखन तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों को सरल, सुगम और जनोन्मुख बनाने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इसे भी पढ़ें : CGPSC Mains Result High Court : CGPSC मेंस रिजल्ट पर हाईकोर्ट का फैसला, दोबारा जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज
कार्यक्रम के अध्यक्ष आरपी साहू वरिष्ठ महाप्रबंधक रायपुर उपकेंद्र ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान (Powergrid Hindi Diwas) किया। साथ ही हिंदी पखवाड़े के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, विजेताओं एवं आयोजन समिति को बधाई दी।
हिंदी पखवाड़ा-2026 के दौरान कर्मचारियों, महिला कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें हिंदी निबंध, हिंदी सामान्य ज्ञान, स्मरण शक्ति, शब्द ज्ञान एवं बाल प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
पुरस्कार वितरण समारोह में बाल वर्ग की विभिन्न आयु-श्रेणी की प्रतियोगिताओं के साथ महिला हिंदी निबंध प्रतियोगिता, कर्मचारी हिंदी निबंध प्रतियोगिता, स्मरण शक्ति प्रतियोगिता, हिंदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा संविदा कर्मचारियों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें : BSP Scrap Scam Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में HTC सुपरवाइजर को अग्रिम जमानत
बाल प्रतियोगिताओं में नायू, तन्मय, विनय, श्रेयांस, लोकित, युगांत, सृष्टि साहू, रुद्राक्षी, प्रशांत कुमार, अशिका, दक्षेस, नव्या चौधरी, अनुष्का, आदित्य प्रसाद, इशिका चौधरी, कुशल, सानिध्य साहू, सेजल साहू, अनुकूल रक्षित, रेखा नंद एवं आरव सहित अनेक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महिला हिंदी निबंध प्रतियोगिता में निशी कुमारी, बिष्णुप्रिया गुप्ता, नेहा रक्षित, श्रेया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी एवं धानी तर्व ने क्रमशः प्रथम से छठे स्थान तक स्थान प्राप्त किया। कर्मचारी वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में रेशमा साहनी, दयानंद कुमार, संतोष रजक, तर्व शंकर राव, अभिजीत रक्षित, राहुल कुमार, राजेश प्रसाद, जगदीश कुमार, आनंद कुमार चौधरी, संजू कुमार सोनी एवं देवला साहू सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संविदा कर्मचारियों के लिए आयोजित हिंदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में धर्म दास, नंद कुमार एवं सुभाषचंद्र साहू ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान (Powergrid Hindi Diwas) प्राप्त किया। इसके अलावा सूरज कुमार, राधेश्याम साहू, अभिषेक कुमार, योगेश सिंह ढाले, विजय शंकर साहू, दीपक कुमार एवं नरेंद्र कुमार साहू को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
खबरें और भी हैं : Dantewada Cyber Fraud Case : 61 लाख की साइबर ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, बैंक खाते किराए पर लेकर क्रिप्टो में बदलते थे रकम
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय डॉ. श्रुति तिवारी, हिंदी नोडल अधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजक द्वारा किया गया। उन्होंने हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



