सीजी भास्कर, 1 अक्टूबर : एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026 Cricket) के इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 45 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी।
यह भी पढ़ें : CGPSC Mains Result High Court : CGPSC मेंस रिजल्ट पर हाईकोर्ट का फैसला, दोबारा जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज
45 रन पर सिमटी श्रीलंका
170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। श्रीलंका की पारी (Asian Games 2026 Cricket) में जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में सिनेथ जयवर्धने और सोहन डी लिवेरा को आउट कर दिया। दोनों बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके।
इसके बाद लसिथ क्रूसपुले भी बिना खाता खोले रन आउट हो गए। कप्तान सहान अराचिगे 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि एशेन बंडारा भी शून्य पर पवेलियन लौट गए। नुवानिदु फर्नांडो ने 15 रन बनाए, जो श्रीलंका की ओर से सबसे बड़ी पारी रही। पूरी टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर ऑलआउट हो गई।
यह भी पढ़ें : BSP Scrap Scam Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में HTC सुपरवाइजर को अग्रिम जमानत
बुमराह का पहले ओवर में वार
भारत की गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह सबसे प्रभावी रहे। बुमराह की गेंदबाजी (Asian Games 2026 Cricket) ने श्रीलंका को शुरुआत में ही दबाव में ला दिया। उन्होंने पहले ओवर में दो विकेट निकाले। इसके बाद अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने भी दो-दो विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर को एक सफलता मिली। श्रीलंका की हालत ऐसी रही कि 18 रन तक उसके पांच विकेट गिर चुके थे। 33 रन के स्कोर पर सात विकेट गंवाने के बाद टीम की वापसी की उम्मीद लगभग खत्म हो गई।
ईशान ने संभाली पारी
इससे पहले भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा 3 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन ने 9 गेंद में 7 रन बनाए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला और 21 गेंद में 38 रन की तेज पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वैभव के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ाने लगी। श्रेयस अय्यर 13, अक्षर पटेल 8 और तिलक वर्मा 2 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, ईशान किशन की पारी (Asian Games 2026 Cricket) ने भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।
46 गेंद में 80 रन
ईशान किशन ने एक छोर संभालकर रखा और 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने रफ्तार बढ़ाई और आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरे। ईशान 46 गेंदों में 80 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। आखिरी ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने भी दो छक्के लगाए और भारत को 169 रन तक पहुंचाया। भारत का स्कोर (Asian Games 2026 Cricket) अंत में 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन रहा।
यह भी पढ़ें : Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त
अब पाकिस्तान से फाइनल
भारत की इस जीत के साथ फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।
यह भी पढ़ें : Korba Road : सरपंच की निष्क्रियता से परेशान ग्रामीणों ने खुद संवारी सड़क, उपसरपंच और पंच भी श्रमदान में जुटे



