CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Atmanand School Vacancy 2026 : आत्मानंद स्कूल भर्ती में इन कर्मचारियों के आवेदन पर रोक, 1812 पदों पर भर्ती

CG Atmanand School Vacancy 2026 : आत्मानंद स्कूल भर्ती में इन कर्मचारियों के आवेदन पर रोक, 1812 पदों पर भर्ती

By Newsdesk Admin
02/10/2026
Share
CG Atmanand School Vacancy 2026 : आत्मानंद स्कूल भर्ती में इन कर्मचारियों के आवेदन पर रोक, 1812 पदों पर भर्ती
CG Atmanand School Vacancy 2026 : आत्मानंद स्कूल भर्ती में इन कर्मचारियों के आवेदन पर रोक, 1812 पदों पर भर्ती

सीजी भास्कर, 2 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 1812 संविदा पदों (Atmanand School Vacancy) पर भर्ती शुरू हो गई है। आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक चलेगी। भर्ती में शिक्षक, व्याख्याता, सहायक शिक्षक समेत शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पद शामिल हैं। भर्ती में पहले से स्वामी आत्मानंद स्कूलों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों के लिए खास नियम लागू किया गया है। किसी समान पद पर पहले से कार्यरत संविदा कर्मचारी उसी पद के लिए दोबारा आवेदन नहीं कर सकेंगे।

Contents
  • किसके आवेदन पर रोक
  • 1812 पदों पर भर्ती
  • सबसे ज्यादा 590 पद
  • विषयवार पदों की संख्या
  • अंग्रेजी माध्यम की शर्त
  • पद के अनुसार योग्यता
  • आवेदन और परीक्षा तारीख
  • आवेदन से पहले नियम देखें

 

 

यह भी पढ़ें : Bastar Flood Relief Package : बस्तर बाढ़ के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, किरण देव ने केंद्र-सीएम को लिखा पत्र

 

किसके आवेदन पर रोक

जारी भर्ती नियमों के अनुसार, सेजेस में पहले से कार्यरत संविदा शिक्षकीय कर्मचारी समान पद के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। हालांकि, वे इससे ऊपर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उच्च पद के लिए आवेदन करने वाले ऐसे कर्मचारियों को दस्तावेज सत्यापन के समय शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा कि उन्होंने समान पद के लिए आवेदन नहीं किया है। इस नियम को आत्मानंद स्कूल भर्ती (Atmanand School Vacancy) में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण शर्त माना जा रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Monsoon Withdrawal : 48 घंटे में छत्तीसगढ़ से लौटेगा मानसून, बारिश का अलर्ट नहीं, 34°C तक पहुंचेगा पारा

 

 

1812 पदों पर भर्ती

लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी विस्तृत विज्ञापन के अनुसार कुल 1812 संविदा पदों पर भर्ती होगी। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 22 से 24 अक्टूबर तक मौका दिया जाएगा, जबकि परीक्षा 31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच संभावित है।

 

 

यह भी पढ़ें : Bhupesh Baghel Kedar Kashyap : RDA विवाद पर भूपेश का हमला, बोले- ऐसे मामलों में पहले भी घिरे केदार

 

 

सबसे ज्यादा 590 पद

भर्ती में सहायक शिक्षक के 590 पद हैं। इसके अलावा प्रयोगशाला सहायक के 170, अंग्रेजी शिक्षक के 106, व्याख्याता वाणिज्य के 104 और ग्रंथपाल के 60 पद शामिल हैं। अन्य पदों में व्यायाम शिक्षक 50, शिक्षक कंप्यूटर 40, प्रधानपाठक प्राथमिक 27 और प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक के 24 पद शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें : Mahanadi Dead Bodies : महानदी की झाड़ियों में फंसे दो शव, एक महिला का

 

 

विषयवार पदों की संख्या

व्याख्याता के पदों में हिंदी 51, अंग्रेजी 65, संस्कृत 47, सामाजिक विज्ञान 52, गणित 49, जीव विज्ञान 39, रसायन 44 और भौतिकी 53 पद हैं। भूगोल के 2, अर्थशास्त्र के 3, इतिहास के 3 और राजनीति शास्त्र के 3 पद भी शामिल हैं। शिक्षक पदों में हिंदी-संस्कृत 34, अंग्रेजी 106, सामाजिक विज्ञान कला 72, विज्ञान 56 और गणित 68 पद हैं।

 

यह भी पढ़ें : IPS Ratan Lal Dangi Case : IPS डांगी केस में बदलेगा जांच अधिकारी, काबरा-प्रशांत अग्रवाल को मिल सकती है जिम्मेदारी

 

अंग्रेजी माध्यम की शर्त

इस भर्ती में सामान्य तौर पर कक्षा 6वीं से लेकर उच्चतम शैक्षणिक योग्यता तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की शर्त रखी गई है। हालांकि हिंदी और संस्कृत के व्याख्याता तथा शिक्षक पदों के लिए अंग्रेजी माध्यम की यह बाध्यता लागू नहीं होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों को ध्यान से देखना होगा। आवेदन नियम (Atmanand School Vacancy) में किसी भी तरह की पात्रता संबंधी गलती होने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी प्रभावित हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

 

 

पद के अनुसार योग्यता

व्याख्याता पद के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर के साथ बीएड जरूरी है। शिक्षक पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सहायक शिक्षक के लिए निर्धारित अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र संबंधी योग्यता तथा टीईटी की शर्त है। प्रधानपाठक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, शिक्षक कंप्यूटर और प्रयोगशाला सहायक के लिए भी पदवार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

 

 

यह भी पढ़ें : Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

 

 

आवेदन और परीक्षा तारीख

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से हो चुकी है। अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में सुधार के लिए 22 से 24 अक्टूबर तक अवसर मिलेगा। प्रवेश पत्र 25 से 26 अक्टूबर के बीच जारी होने की संभावित तिथि है। वहीं कंप्यूटर आधारित परीक्षा 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच विभिन्न पालियों में आयोजित की जा सकती है।

 

 

यह भी पढ़ें : Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

 

 

आवेदन से पहले नियम देखें

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पहले से संविदा पर कार्यरत अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पद की स्थिति जरूर जांचनी होगी। समान पद पर कार्यरत कर्मचारी उसी पद के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे, जबकि उच्च पद के लिए आवेदन का विकल्प दिया गया है। विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण और आवेदन से जुड़ी जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।

 

यह भी पढ़ें : Paver Block Case : पेवर ब्लॉक घोटाला – शहर सरकार एफआईआर नहीं करवाती तो न्यायालय जाएंगे – रिकेश सेन

 

 

आईलाsssss…छत्तीसगढ़ में‌ Govt स्कूल के चपरासी ने Student से कहा -“जाओ पान ठेला से मेरे लिए राजश्री गुटखा ले आओ” 🛑 डीईओ ने किया Suspend
छत्तीसगढ़ में 12 साल बाद 5वीं-8वीं की बोर्ड जैसी परीक्षा:इस साल बदला गया एग्जाम पैटर्न, छात्रों ने अपने ही स्कूल में बैठकर दी केन्द्रीकृत परीक्षा
250 MBBS Seats Stalled in Chhattisgarh : 5 नए सरकारी मेडिकल-कॉलेजों को NMC की मंजूरी नहीं, इंफ्रास्ट्रक्चर और फैकल्टी की कमी बनी बड़ी वजह
इंटरवल में सर ने मेरे साथ…, छात्रा से अश्लील हरकत, रोते-रोते सुनाई आपबीती
Foreign Students Safety :  विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Prisoners VIP Treatment : बंदियों को बाहर ले जाते समय बॉडी वार्न कैमरा, साथ रहेगा वरिष्ठ जेल अधिकारी
Prisoners VIP Treatment : बंदियों को बाहर ले जाते समय बॉडी वार्न कैमरा, साथ रहेगा वरिष्ठ जेल अधिकारी

सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जेलकर्मियों (Prisoners VIP Treatment)…

Devendra Yadav EOW Notice : कोयला घोटाला मामले में विधायक देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू ने भेजा नोटिस
Devendra Yadav EOW Notice : कोयला घोटाला मामले में विधायक देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू ने भेजा नोटिस

आरोपी बनाए गए एक जनप्रतिनिधि को अब न्यायालय…

Sukma News
Sukma News : सुकमा में नाले में डूबा 6 साल का बच्चा, साथियों के साथ गया था नाले की ओर

मूलेर गांव के इत्तपारा में नाले में डूबने…

Heroin Seized
Heroin Seized : कांकेर में हेरोइन बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

अवैध खरीदी-बिक्री के मामले में तीन आरोपियों को…

District Panchayat President : जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट, सदस्यों की चिट्ठी ने बढ़ाई सियासी हलचल
District Panchayat President : जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट, सदस्यों की चिट्ठी ने बढ़ाई सियासी हलचल

अध्यक्ष की कुर्सी (District Panchayat President)  को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?