सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर । रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। 1 से 24 अक्टूबर तक जारी नए शेड्यूल के मुताबिक, रायपुर से दिल्ली के लिए एक दिन में 8 उड़ानें उपलब्ध रहेंगी। (Raipur Delhi Flight Schedule)
इनमें इंडिगो की 5 और एयर इंडिया की 3 फ्लाइट शामिल हैं। यानी यात्री सुबह, दोपहर, शाम और रात में अपनी सुविधा के अनुसार रायपुर से दिल्ली और दिल्ली से रायपुर की यात्रा कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Indigo Flight Emergency Landing Raipur : रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की मौत

1 से 24 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया शेड्यूल : Raipur Delhi Flight Schedule
खास बात यह है कि अगस्त 2026 में एयर इंडिया की ओर से बंद की गई शाम की फ्लाइट भी दोबारा शुरू कर दी गई है। इसके अलावा रायपुर से मुंबई के लिए भी रोजाना 4 उड़ानें उपलब्ध रहेंगी।
नए शेड्यूल में दिल्ली और मुंबई के अलावा हैदराबाद, बेंगलुरू, अहमदाबाद, लखनऊ, जगदलपुर, कोलकाता, भुवनेश्वर, रीवा, चेन्नई, गोवा, भोपाल, इंदौर और पुणे के लिए भी उड़ानें शामिल हैं।
ऑफ सीजन में हवाई टिकट किराए में राहत
ऑफ सीजन में दिल्ली की उड़ानों की संख्या बढ़ने से टिकट किराए में भी राहत देखने को मिल रही है। पहले से बुकिंग करने पर टिकट करीब 6 से 7 हजार रुपए में मिल रहा है, जबकि अर्जेंट बुकिंग में किराया (Raipur Delhi Flight Schedule) करीब 10 से 12 हजार रुपए तक बताया जा रहा है।
वहीं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनों को रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में रद्द किया है। नॉन-इंटरलॉकिंग और ट्रैक से जुड़े काम के चलते दिसंबर में इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन या फ्लाइट का ताजा शेड्यूल जरूर जांच लें।
ख़बरें और भी हैं : Raipur High Alert After Delhi Blast : दिल्ली धमाके के बाद रायपुर में हाई अलर्ट, स्टेशन और एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा जांच


