सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर । रायपुर में कारोबारी को 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 8 लाख 50 हजार रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। (Digital Arrest Cyber Fraud)
ठगों ने खुद को CBI और IPS अधिकारी बताकर कारोबारी को 6 करोड़ 80 लाख रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग में फंसने का डर दिखाया।
यह भी पढ़ें : Mule Bank Accounts : दुर्ग में साइबर ठगी और सट्टे के नेटवर्क पर शिकंजा, 257 आरोपी गिरफ्तार
मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर कारोबारी को डराया : Digital Arrest Cyber Fraud
पीड़ित कारोबारी देवसिंह साहू, उम्र 66 साल, उरकुरा के बजरंग नगर के रहने वाले हैं और किराना दुकान चलाते हैं।
पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त को उन्हें एक महिला का फोन आया। महिला ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताते हुए उनकी बात आदित्य नाम के व्यक्ति से कराई।
इसके बाद बलराज सिंह नाम के व्यक्ति ने खुद को CBI अधिकारी बताया और पूछताछ शुरू कर दी। कुछ देर बाद वीडियो कॉल पर प्रदीप सिंह से बात कराई गई, जिसने खुद को IPS अधिकारी बताया।

लगातार Video Call पर रहने का बनाया दबाव
ठगों ने कारोबारी से कहा कि उनके नाम से ICICI बैंक में 6 करोड़ 80 लाख रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। जेल भेजने और परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार करने की धमकी देकर उन्हें डराया गया।
ठग हर घंटे वीडियो कॉल पर अपडेट देने का दबाव (Digital Arrest Cyber Fraud) बनाते थे। कारोबारी और उनकी पत्नी को लगातार वीडियो कॉल पर सामने बैठे रहने के लिए भी कहा गया।
इसके बाद 4 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 9 बार में कुल 8 लाख 50 हजार रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए गए।
ठगों की मांग पूरी करने के लिए बेचे सोने के जेवर : Digital Arrest Cyber Fraud
पुलिस के मुताबिक, रकम जुटाने के लिए कारोबारी ने अपनी जमा-पूंजी के साथ सोने के जेवर भी बेच दिए।
लगातार पैसों की मांग से परेशान होकर 3 अक्टूबर को उन्होंने अपने छोटे भाई को पूरी बात बताई। भाई ने उन्हें समझाया कि यह साइबर ठगी का मामला हो सकता है।
यह भी पढ़ें : PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क
बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजेक्शन रसीदें पुलिस को सौंपीं
इसके बाद 4 अक्टूबर को खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़ित ने पुलिस को बैंक स्टेटमेंट, चैट, मैसेज और ट्रांजेक्शन की रसीदें भी सौंपी हैं।
फिलहाल पुलिस ने मामला (Digital Arrest Cyber Fraud) दर्ज कर बैंक खातों और पैसों के ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Sambit Patra WhatsApp hacked : बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने लोगों से मांगे गए ₹55 हजार, बढ़ा साइबर ठगी का खतरा
ख़बरें और भी हैं : Cyber Fraud Case : 8.65 करोड़ की साइबर ठगी का फरार आरोपी भिलाई से गिरफ्तार


