सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर । बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में प्रसव के बाद नवजात के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना 3 अक्टूबर की दोपहर ग्राम जेवरा की है। करीब 8 माह की गर्भवती महिला घर पर अकेली थी। प्रसव पीड़ा होने पर दो अज्ञात महिलाएं मदद के लिए उसके घर पहुंचीं। महिला के मुताबिक, दोनों ने उसका प्रसव कराया और इसी दौरान वह बेहोश हो गई। होश में आने पर नवजात और दोनों महिलाएं वहां नहीं थीं। (Bemetara Newborn Missing Case)
परिजनों के अनुसार, दोनों महिलाएं गांव के बाहर की थीं और महिला उन्हें पहले से नहीं पहचानती थी। घटना के समय उसका पति बकरी चराने के लिए बाहर गया था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे गांव गए थे।
यह भी पढ़ें : Illegal Abortion Case Raipur : अस्पताल में बुर्का पहनकर आईं दो महिलाएं छोड़ गईं मृत नवजात, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
दवा पिलाने के बाद बेहोश होने का दावा : Bemetara Newborn Missing Case
महिला और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं ने उसे कोई दवा पिलाई थी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसका प्रसव कराया गया। महिला का कहना है कि जब उसे होश आया तो दोनों महिलाएं और नवजात गायब थे। पुलिस दवा दिए जाने और महिला के बेहोश होने के दावे की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Korba Hospital Protest : जुड़वा नवजातों की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा, जांच की मांग

एसपी ने गठित की विशेष टीम
एसपी त्रिलोक बंसल के मुताबिक, पीड़िता तीजन बाई वर्मा (30) ने सम्बलपुर चौकी में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, 3 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे प्रसव पीड़ा होने पर दो अज्ञात महिलाएं उसके घर पहुंची थीं। दोनों ने प्रसव कराने में मदद की और इसके बाद महिला बेहोश हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Bus Delivery : चलती बस में गूंजी नवजात की किलकारी, कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
तीन टीमें कर रहीं जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे : Bemetara Newborn Missing Case
जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। एक टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, जबकि दूसरी टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तीसरी टीम महिला के मेडिकल परीक्षण और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
शुरुआती जांच में महिला के पहले दो बार गर्भधारण और दोनों बार गर्भपात होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का मुख्य फोकस नवजात का पता लगाने और प्रसव के दौरान मौजूद दोनों महिलाओं की पहचान करने पर है।
ख़बरें और भी हैं : Newborn Rescue Case: सीढ़ियों पर मिली नवजात को लेकर विधायक रिकेश सेन सक्रिय, मुख्यमंत्री से भी की चर्चा


