सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर । बिलासपुर में गांजा तस्करी के मामले में जेल में बंद बर्खास्त कॉन्स्टेबल संतोष राठौर के खिलाफ ACB ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार्जशीट पेश की है। जांच में संतोष के पास उसकी आय से 16 लाख 19 हजार 796 रुपए अधिक की संपत्ति मिलने की बात सामने आई है। (Railway Constable Accused of Smuggling )
आय से 16.19 लाख रुपए अधिक संपत्ति का दावा : Railway Constable Accused of Smuggling
ACB के मुताबिक, सर्विस के दौरान संतोष की कुल आय 46 लाख 8 हजार 341 रुपए थी, जबकि जांच में 62 लाख 28 हजार 137 रुपए की संपत्ति का हिसाब मिला। इसी आधार पर उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : Raipur Monitor Lizard Seizure: गांजा तस्करी की डिक्की से निकली ‘गोह’, नकदी और 15 केस वाला आरोपी गिरफ्तार

गांजा तस्करों से पैसे लेने का आरोप
संतोष पर आरोप (Railway Constable Accused of Smuggling) है कि 2024 में GRP में तैनाती के दौरान उसने तीन अन्य आरक्षकों के साथ मिलकर गांजा तस्करों से मिलीभगत की। आरोप है कि तस्करों से जब्त गांजा अपने पास रखकर और आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं करने के बदले पैसे लिए गए।
यह भी पढ़ें : महिलाओं की गांजा तस्करी, 6 लाख के गांजे के साथ 2 गिरफ्तार, 3 फरार
मकान, कार और महंगी बाइक समेत संपत्ति की जांच
जांच के दौरान बर्खास्त आरक्षकों के पास मकान, कार और महंगी बाइक समेत करीब डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति मिलने की बात भी सामने आई थी। आरोप है कि कुछ संपत्तियां रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई थीं।
PC Act की विशेष अदालत में पेश हुई चार्जशीट : Railway Constable Accused of Smuggling
ACB ने 1 दिसंबर 2024 को संतोष के घर समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी। दस्तावेजों और अन्य सबूतों की जांच के बाद 5 अक्टूबर 2026 को विशेष न्यायाधीश, पीसी एक्ट की अदालत में चार्जशीट पेश की गई। संतोष राठौर फिलहाल बिलासपुर जेल में बंद है।
यह भी पढ़ें : CG Mahasamund Ganja Seizure : मशीनरी की आड़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 3 करोड़ रुपये से अधिक का गांजा जब्त
ख़बरें और भी हैं : Ganja Smuggling : गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, दो कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त


