सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर। सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह की गश्त के दौरान प्रतिबंधित इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी का भंडाफोड़ (Timber Smuggling) किया है। तिरपाल से ढंककर ले जाई जा रही कहुआ और अन्य मिश्रित प्रजाति की लकड़ियों से लदे एक माजदा वाहन को जब्त कर चालक सहित वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Government Rice : सोने के बिस्किट का झांसा देकर ठगी, गाजियाबाद से आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार स्मृति नगर पुलिस की टीम तड़के करीब 5 बजे अवंतीबाई चौक, कोहका क्षेत्र में पेट्रोलिंग (Timber Smuggling) पर थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रहे माजदा वाहन क्रमांक सीजी 19 एच1154 को रोक कर तलाशी ली गई। वाहन पर बंधा तिरपाल हटाने पर उसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित कहुआ प्रजाति की इमारती लकड़ी और अन्य लकड़ियां लदी मिलीं।
यह भी पढ़ें: Ration Scam : सरकारी राशन की कालाबाजारी, 24 क्विंटल चावल के साथ एक गिरफ्तार
चालक से लकड़ी के परिवहन और स्वामित्व से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन, लकड़ी और चालक को हिरासत में लेकर विधिवत पंचनामा (Timber Smuggling) तैयार किया। मामला वन अपराध से संबंधित होने के कारण आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए वाहन, जब्त काष्ठ और चालक को भिलाई-3 परिक्षेत्र वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।
खबरें और भी हैं…Cyber Fraud : साइबर ठगी: म्यूल बैंक खाता बेचने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार



