सीजी भास्कर, 8 अक्टूबर : 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन (Delhi CJP Protest) को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी मांगें स्पष्ट कर दी हैं। CJP के सह-संयोजक और प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई चुनावी व्यवस्था में बदलाव होने तक जारी रहेगी।
CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की औपचारिक सूचना दिल्ली पुलिस को भी दी है। सौरव दास ने लोगों से देशभर से दिल्ली पहुंचने और लंबे आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की है। उनके मुताबिक, प्रदर्शन का उद्देश्य केवल CEC के इस्तीफे तक सीमित नहीं है।
यह भी पढ़ें : Odisha Bandh : शिक्षा मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ओडिशा बंद
आंदोलन जारी रखने का दावा
सौरव दास ने कहा कि अगर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे देते हैं, तब भी CJP पीछे नहीं हटेगी। उनके मुताबिक, चुनावी व्यवस्था में सुधार होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि केवल एक व्यक्ति के इस्तीफे से व्यवस्था में बदलाव नहीं होगा। इसलिए 10 अक्टूबर का प्रदर्शन (Delhi CJP Protest) व्यापक चुनावी सुधारों की मांग को लेकर भी होगा।
यह भी पढ़ें : India Bloc Protest : प्रियंका-राहुल गांधी के खिलाफ फिर हुई FIR, जानें इस बार क्या है आरोप
CJP ने रखीं ये प्रमुख मांगें
CJP की मांगों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा शामिल है। सौरव दास ने उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई और गिरफ्तारी की भी मांग की है। इसके अलावा SIR को फ्रीज करने और जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट बहाल करने की मांग रखी गई है। सौरव दास के मुताबिक, SIR के दौरान हुई कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए इंक्वायरी कमीशन बनाया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Mahua Liquor Action : बेहरचुआ में शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, 25 से अधिक बोरी लहान नष्ट
‘लड़ाई लंबी चलने वाली है’
सौरव दास ने कहा कि यह आंदोलन एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने समर्थकों से दिल्ली आने और लंबे समय तक रुकने की तैयारी के साथ आने की अपील की। उन्होंने कहा कि ट्रेन, फ्लाइट या अन्य साधनों से लोग दिल्ली पहुंचें। CJP ने इस प्रदर्शन (Delhi CJP Protest) में युवाओं और छात्र संगठनों को भी शामिल होने का आह्वान किया है। CJP के साथ AISA, SFI और AISF समेत कई छात्र संगठनों ने भी आंदोलन का समर्थन किया है।
यह भी पढ़ें : Nana Patekar Death : बालीवुड़ के क्रांतिवीर का निधन, शासकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार
पिछले आंदोलन का भी दिया हवाला
सौरव दास ने पिछले आंदोलन का हवाला देते हुए दावा किया कि उस दौरान प्रदर्शनकारियों को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई गईं और कई लोगों को चोटें आईं। उन्होंने दावा किया कि पिछला आंदोलन करीब 35 से 36 दिनों तक चला था। सौरव दास ने कहा कि इस बार भी लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा।
दिल्ली पुलिस को दी गई प्रदर्शन की सूचना
CJP ने 7 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस को 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन की औपचारिक सूचना दी। सौरव दास ने संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंचकर अधिकारियों को पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि आयोजक कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के साथ सहयोग करेंगे। 10 अक्टूबर के प्रदर्शन (Delhi CJP Protest) को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है। प्रदर्शन जंतर-मंतर पर प्रस्तावित है और CJP के साथ छात्र संगठनों के शामिल होने की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें : Kondagaon Crime : कोंडागांव में नाबालिग को घर से ले गया युवक, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार



