सीजी भास्कर, 09 अक्टूबर। रायपुर के समता कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में 10 अक्टूबर को पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर सामूहिक श्राद्ध और तर्पण का आयोजन (Shraddh Tarpan) किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा। आयोजन में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे।
अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर गायत्री शक्तिपीठ की ओर से श्रद्धालुओं से पंजीयन कराने की अपील की गई है।

सरल तरीके से होगी तर्पण की प्रक्रिया Shraddh Tarpan
गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टियों के मुताबिक, कार्यक्रम में जलांजलि के माध्यम से तर्पण की प्रक्रिया सरल रखी गई है, ताकि श्रद्धालु आसानी से इसमें भाग ले सकें।
यह भी पढ़ें…Heroin Smuggling : पावर हाउस ब्रिज के पास चिट्टा बेचता पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 1.76 लाख की हेरोइन जब्त
पहले कराना होगा पंजीयन
आयोजकों ने बताया कि शामिल होने वाले श्रद्धालु पहले पंजीयन (Shraddh Tarpan) करा लें, ताकि आयोजन के लिए जरूरी सामग्री की व्यवस्था की जा सके। इच्छुक लोग समता कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें…Elephant Attack : कोरबा में 52 हाथियों का उत्पात, स्कूल हॉस्टल की दीवार तोड़ी, 160 बच्चे दहशत में
श्राद्ध और तर्पण के इस सामूहिक आयोजन में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने की अपील की गई है।
खबरें और भी हैं…Bhilai Municipal Corporation : जलेबी वाले के पास लाइसेंस नहीं, भोजनालय में डस्टबिन नदारद, भिलाई निगम ने ठोका जुर्माना


